सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   An engineering student committed suicide by jumping from the fifth floor of the hostel

Guna News: हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदा इंजीनियरिंग छात्र, दोस्त का उधार नहीं चुका पाने की बेबसी में दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना में इंजीनियरिंग छात्र वैभव वर्मा ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने उधार चुकाने में असमर्थता को कारण बताया। मां ने हत्या का शक जताया। पुलिस को 25 हजार के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली, जांच जारी है।

An engineering student committed suicide by jumping from the fifth floor of the hostel
हॉस्टल की पाँचवी मंज़िल से कूदकर इंजीनियर छात्र किया सुसाइड
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के राघौगढ़ स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के सेकंड ईयर के छात्र वैभव वर्मा ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब वार्डन ने उसका शव देखा, तो उन्होंने तुरंत मैनेजमेंट और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान छात्र के लैपटॉप से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने उधार लिए पैसे वापस न कर पाने की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
Trending Videos


सुसाइड नोट में लिखा – "सॉरी मम्मी-पापा"
सुसाइड नोट में वैभव ने लिखा – "अनुज, मेरे दोस्त, तेरे साथ बहुत अच्छा समय बिताया, पर ये और लंबा होना चाहिए था। मैं बहुत गिल्ट में हूं। मेरे साथ 20 हजार रुपए का फ्रॉड हुआ। मैंने दोस्त से 15 हजार रुपए उधार लिए थे, लेकिन वापस नहीं कर पा रहा था। मुझे माफ कर देना। मम्मी-पापा, आपने मुझे बहुत अच्छी जिंदगी दी, लेकिन मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। भैया, आपने भी मेरा बहुत सपोर्ट किया। मैं आप सबसे माफी चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दस रुपये नहीं दिए तो भिखारी ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूममेट ने बताया - कोई तनाव में नहीं दिखा
वैभव के रूममेट ने बताया कि रात में 2 बजे तक सबने साथ पढ़ाई की थी। वह हंसते हुए बात कर रहा था और परेशान भी नहीं लग रहा था। यहां तक कि छुट्टियों में बाहर खाने जाने का प्लान भी बना रहे थे।

ये भी पढ़ें - सरकारी स्कूल में शिक्षक करता था बालिकाओं से अश्लील हरकत, पांच साल जेल में भुगतेगा गुनाहों की सजा

मां ने जताया हत्या का शक, पुलिस को ट्रांजेक्शन का सुराग
वैभव उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल में रहता था। उसकी मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में पता चला कि वैभव के अकाउंट से 25 हजार का ट्रांजेक्शन हुआ था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह रकम किसे भेजी गई और इसका आत्महत्या से कोई संबंध है या नहीं। राघौगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed