{"_id":"658c5cdcd92dbec3ca00f1b5","slug":"big-accident-in-mp-bus-caught-fire-after-colliding-with-dumper-many-people-burnt-alive-2023-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Big Accident in MP: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले, घायलों को भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Accident in MP: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले, घायलों को भेजा अस्पताल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। 13 लोग जिंदा जल गए, जबकि 18 अन्य झुलसे गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार रात आठ बजे डंपर से टक्कर के बाद बस में आग से 13 यात्री जिंदा जल गए। 18 से अधिक झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। निजी बस में 45 यात्री सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एसपी विजय खत्री ने भी इसकी पुष्टि की है।
गुना कलेक्टर का बयान
गुना के जिला कलेक्टर तरुण राठी ने बताया कि हादसे में घायल हुए 14 लोगों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 लोगों की मौत की सूचना है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि गुना-आरोन मार्ग पर डंपर और बस की टक्कर होने से बस में आग लग गई। हमारी प्राथमिकता शवों को बरामद करना और घायलों का इलाज करना है। आगे की जांच जारी है। कलेक्टर ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हुई है। अस्पताल में भर्ती कई की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 12 लोगों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आसपाल के लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गुना और आरोन से घटना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर जाम के हालात बन गए। पुलिसकर्मी लोगों की भीड़ हटाते रहे।
मुख्यमंत्री ने गुना बस दुर्घटना की जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

#WATCH | Madhya Pradesh: "...Around 14 people are admitted to the Guna district hospital and 11 people are reportedly dead. Prima facie, a dumper and bus collided on the Guna-Aron route resulting in the bus catching fire. Our priority is to recover the bodies and treatment of the… https://t.co/72rr7pXE7H pic.twitter.com/5KBNvSDecS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 27, 2023
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 12 लोगों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आसपाल के लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गुना और आरोन से घटना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर जाम के हालात बन गए। पुलिसकर्मी लोगों की भीड़ हटाते रहे।
मुख्यमंत्री ने गुना बस दुर्घटना की जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
गुना में बस हादसे के बाद पलट गई और आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन-चार लोगों को मैंने बचाया, 8 लोग ज़िंदा जल गए
बस में मौजूद यात्री वा प्रत्यक्षदर्शी अंकित कुशवाह ने बताया कि बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। मैं आगे वाली सीट पर बैठा था, जिसका अचानक से एक्सीडेंट हुआ। तब कुछ भी समझ नहीं आया। मेरी आंखें बंद हो चुकी थीं, जब आंख खुली तो में कांच से बाहर निकलकर आया और तीन से चार लोगों को मैंने और मेरे दोस्त ने निकाला। उसके बाद बस में आग लग गई और कोई भी बस से बाहर नहीं निकल पाया। मेरे अनुसार लगभग 8 लोग बस में जिंदा जल गए। सिकरवार बस थी, जो कि ट्रक में भिड़ी है। सेमरी के पास यह घटना घटित हुई और बस में 30 के लगभग सवारी मौजूद थी। मुझसे जब तक बना मैंने लोगो को निकलवाया फिर मेरा भी पैर दर्द करने लगा।
पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा और बंटी बना ने बताया कि घटना बहुत दुखद है। हम अस्पताल में हैं और घायलों को उचित उपचार मिले, इसके प्रयास में लगे हैं। मरने वालों के परिवार वालों को सूचना दे रहे हैं। वहीं नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ये लापरवाही है। घटना कैसे हुई ये जांच का विषय है।
सिंधिया ने जताया दुख
घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गुना आरोन रोड पर यात्री बस में आग लगने की खबर दुखदायी है। घटना की खबर मिलते ही गुना कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ईश्वर इस हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करे। हादसे में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

कमेंट
कमेंट X