सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   CM Mohan Yadav spoke on the contest with Digvijay Singh, said- he is the enemy of electricity and roads.

Guna: दिग्विजय सिंह से मुकाबले पर बोले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कहा- वो बिजली-सड़क के दुश्मन

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. मोहन सिंह यादव ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दिग्विजय सिंह जैसे कद्दावर नेता के सामने भाजपा की स्थिति को लेकर दावा किया कि सिर्फ राजगढ़ क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। भाजपा राजगढ़ जरूर जीतेगी। 

CM Mohan Yadav spoke on the contest with Digvijay Singh, said- he is the enemy of electricity and roads.
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने मंगलवार को राजगढ़ लोकसभा और गुना जिले बीनागंज कस्बे में नारी शक्ति सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भाजपा की बड़ी जीत के दावे भी किए। 
Trending Videos


बता दें कि राजगढ़ में आयोजित गुना में नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए थे। नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने भारतीय जनता पार्टी और इससे मिलते-जुलते नामों से बनी पार्टियों के बीच अंतर बताया। मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की जड़ों से जुड़ी पार्टी है। हम नारियों का सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद डॉ. मोहन सिंह यादव ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दिग्विजय सिंह जैसे कद्दावर नेता के सामने भाजपा की स्थिति को लेकर दावा किया कि सिर्फ राजगढ़ क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। भाजपा राजगढ़ जरूर जीतेगी। उन्होंने चम्बल-पार्वती सिंध परियोजना को इलाके की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए दावा किया कि इससे किसानों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने परियोजना को पूरे जिले में प्रसारित करने का दावा किया। 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भाजपा के रोडमल नागर जबरदस्त प्रत्याशी हैं और दिग्विजय सिंह जबरदस्ती के प्रत्याशी हैं. भगवान राम के खिलाफ बोलते हुए दिग्विजय सिंह की जुबान क्यों नहीं सूख गई ..इनके खून में क्या है! दिग्विजय सिंह को पानी-बिजली-सड़क का दुश्मन बताते हुए कहा कि उन्हें केवल सांसद बनने का शौक है. लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल से 4 लाख से अधिक वोट से चुनाव हारे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed