सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Controversy over Jayavardhan Singh’s Appointment in Guna Congress

MP Congress: दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन की नियुक्ति पर विवाद, पटवारी का पुतला फूंका, यह बोले कार्यकर्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 17 Aug 2025 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने विधायक जयवर्धन सिंह की नियुक्ति पर विवाद शुरू हो गया है। आरोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला फूंककर विरोध किया। साथ ही हाईकमान पर स्थानीय नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
 

Controversy over Jayavardhan Singh’s Appointment in Guna Congress
नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान द्वारा गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की नियुक्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही जिले में कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।

Trending Videos


रविवार को गुना जिले की आरोन तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया कि संगठन ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी तरह अनदेखी की है। उनका कहना था कि जिले में सक्रिय नेताओं की उपेक्षा कर हाईकमान ने सीधे जयवर्धन सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया, जबकि वे पहले से विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष जैसा 'छोटा पद' क्यों दिया। यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती के बजाय शीर्ष नेतृत्व की मनमानी का परिणाम है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियों से सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होगा। 

ये भी पढ़ें:  शोले 50 बरस की, इंदौर के सैलून की उपज था हरिराम नाई का पात्र, जय-वीरू भी यहीं के दोस्त, जानिए फिल्म के किस्से

दरअसल, जयवर्धन सिंह की नियुक्ति ने जिले की कांग्रेस इकाई में गुटबाजी और मतभेद को और गहरा कर दिया है। असंतोष की यह लहर आगे चलकर पार्टी की एकजुटता पर असर डाल सकती है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यदि संगठनात्मक असंतोष को समय रहते नहीं संभाला गया, तो आगामी चुनावों में इसका सीधा असर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: 45 दिन में ही खुशियां दफन, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के किसी और से संबंध का संदेह; वह बोली- पति शारीरिक...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed