सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Dhankhar-Jaya face-off: Minister Scindia advised the opposition to apologize to the Vice President

Dhankhar-Jaya face-off: सिंधिया ने दी विपक्ष को उपराष्ट्रपति से माफी मांगने की सलाह, बोले- ये संविधान का अपमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

धनखड़ और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बीच शुक्रवार को राज्यसभा में तीखी नोकझोंक हुई थी। मामले में अब सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष को माफी मांगना चाहिए।

Dhankhar-Jaya face-off: Minister Scindia advised the opposition to apologize to the Vice President
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बीच हुए विवाद मामले में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष को सलाह दी है। मामले में सिंधिया का कहना है कि विपक्ष को धनखड़ के साथ हुए विवाद पर माफी मांगनी चाहिए।
Trending Videos


बता दें कि धनखड़ और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बीच शुक्रवार को राज्यसभा में तीखी नोकझोंक हुई थी। जया बच्चन ने उपराष्ट्रपति पर उनसे अस्वीकार्य तरीके से बात करने का आरोप लगाया था। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि एक सेलिब्रिटी को भी सदन की मर्यादा का पालन करना पड़ता है। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया और इसे लोकतंत्र और संविधान का अपमान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता फिर सिखाएगी सबक
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि राज्यसभा के अध्यक्ष के साथ जो व्यवहार किया गया है, वह बहुत दुखद है। वह केवल सदन के अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि देश के उपराष्ट्रपति भी हैं। विपक्ष में हर व्यक्ति को इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह सदन के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति का ही नहीं, बल्कि संविधान और हमारे तिरंगे का भी अपमान है। सिंधिया ने कहा कि देश की जनता सदन में हो रहे शोर-शराबे और अपमान को समझ रही है। जनता ने उन्हें (विपक्ष) 2014, 2019 और अब 2024 में भी सबक सिखाया है और आने वाले समय में भी सिखाएगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सदन में हुई नोकझोंक के बाद धनखड़ और विपक्षी दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो विपक्ष उपराष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है।

हर घर तिरंगा लोकतंत्र का सबसे बड़ा अभियान
स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा अभियान' के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे लोकतंत्र का सबसे बड़ा अभियान बताया। कहा कि जहां भारत के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराना होगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के 1.64 लाख डाकघर तिरंगा पूरे देश में पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed