{"_id":"68e7bd4326a5655c2e0df363","slug":"dismissed-si-ramveer-kushwaha-of-guna-was-sent-to-chanchauda-jail-the-court-showed-strictness-guna-news-c-1-1-noi1454-3499862-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: गुना में बर्खास्त एसआई रामवीर कुशवाह को चांचौड़ा जेल भेजा गया, कोर्ट ने दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: गुना में बर्खास्त एसआई रामवीर कुशवाह को चांचौड़ा जेल भेजा गया, कोर्ट ने दिखाई सख्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
आत्माराम पारदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाह को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे चांचौड़ा जेल भेजा गया। उसने गुना जेल में जान का खतरा बताया। आरोपी पर हत्या, धोखाधड़ी और धमकी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच जारी है।
गुना में बर्खास्त एसआई रामवीर कुशवाह को चांचौड़ा जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विस्तार
आत्माराम पारदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाह को गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस ने अदालत में पेश किया। पेशी के बाद अदालत ने उसे चांचौड़ा जेल भेजने के आदेश दिए।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रामवीर कुशवाह को सुबह 10 बजे ही कोर्ट में पेश कर दिया, जबकि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उसकी पेशी दोपहर बाद होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने गुना जेल भेजे जाने पर आपत्ति जताई और अदालत को बताया कि उसे वहां जान का खतरा है। अदालत ने उसकी बातों को ध्यान में रखते हुए उसे गुना की बजाय चांचौड़ा जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महिला ASI की उतर गई वर्दी, इतना ब्लैकमेल किया, टीआई ने कर ली आत्महत्या
रामवीर कुशवाह पर फ्रॉड, गवाहों को धमकाने और आत्माराम पारदी की हत्या के गंभीर आरोप हैं। बताया जाता है कि 2015 में आत्माराम पारदी की हत्या के बाद से ही वह फरार था। करीब ढाई साल तक फरारी काटने के बाद, 26 सितंबर को ग्वालियर हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने पर वह गुना लौटा, लेकिन यहां पहले से ही उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जिनमें धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले भी शामिल हैं।
5 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया। आरोपी ने गुना जेल ने जान का खतरा बताया जिसके बाद उसे चाचौड़ा जेल भेज दिया। इस मामले में सोमवार को हुई कोर्ट पेशी के दौरान भारी भीड़ और हंगामे को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था। उस दिन कई संदिग्ध लोग और असामाजिक तत्व कोर्ट परिसर में मोटरसाइकिलों से पुलिस वाहन के साथ चलते देखे गए थे। न्यायालय ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी अंकित सोनी ने बताया कि आरोपी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, कोर्ट परिसर में मौजूद रहे संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है और कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

बर्खास्त एसआई रामवीर कुशवाह

कमेंट
कमेंट X