सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Gang involved in trafficking of girls through black magic busted, police took major action

तंत्र-मंत्र के मायाजाल का भंडाफोड़ : ये गिरोह कर रहा था लड़कियों की तस्करी, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Crime News :  गुना पुलिस ने अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के बहाने लड़कियों की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया गया। वहीं, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Gang involved in trafficking of girls through black magic busted, police took major action
MP Crime News : गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधविश्वास और लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमपी की गुना पुलिस ने अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के बहाने लड़कियों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की सतर्कता से न केवल एक गंभीर अपराध रोका गया, बल्कि एक संगठित गिरोह के आपराधिक मंसूबों पर भी पानी फेर दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि यह गिरोह बेहद संगठित और योजनाबद्ध तरीके से काम करता था।

Trending Videos


लड़कियों की फोटो-वीडियो ग्राहकों को भेजते थे आरोपी
कमजोर और जरूरतमंद घर की लड़कियों को निशाना बनाया जाता। तांत्रिक क्रिया के नाम पर गिरोह विशेष रूप से कुंवारी और निश्चित शारीरिक माप वाली लड़कियों की तलाश करता था। लड़कियों का नाप-तौल कर, फोटो और वीडियो बनाकर संभावित ग्राहकों को भेजा जाता और उन्हें यह भरोसा दिलाया जाता कि पूजा में लड़की बैठने से नोटों की वर्षा होगी। यदि ऐसा नहीं होता, तो लड़की को ‘कमी’ बताकर देह व्यापार के लिए बेचने की कोशिश की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त की लगी थी भनक
21-22 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि मधुसूदनगढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त की जा रही है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। भगदड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई
अंतर सिंह (30), निवासी ग्राम विसोनिया, जिला राजगढ़
वीरम सिंह (25), निवासी ग्राम बेड़ावेह बंजारीपुरा, जिला राजगढ़
पप्पू (39), निवासी ग्राम खेरखेड़ी, जिला विदिशा
अभिषेक पंत (21), निवासी बांसखेड़ी, गुना
भागने वाले आरोपी: आदिल खान (बांसखेड़ी) और ईदरीश खान (राघौगढ़)

ये भी पढ़ें- MP Weather: विदाई लेता मानसून फिर हुआ मेहरबान, 22 जिलों में हुई बारिश, सिवनी-नरसिंहपुर में पौन इंच गिरा पानी


पुलिस ने तीन बाइक और चार मोबाइल बरामद किए
मौके से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल बरामद किए। नाबालिग लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया गया। 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसका परिचित अभिषेक पंत उसे अपने दोस्तों आदिल और ईदरीश के साथ घुमाने के बहाने मधुसूदनगढ़ लाया था। वहां तीन और लोग उनसे मिले और बातचीत में पता चला कि उसे धोखे से देह व्यापार के लिए बेचा जाने वाला था। आरोपियों पर BNS, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई अहम फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनसे अंदेशा है कि गिरोह का नेटवर्क और बड़ा हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह लोगों को ‘धनवर्षा’ कराने का लालच देकर ठगता था और इसी के जरिए लड़कियों की तस्करी करता था।

ये भी पढ़ें- खून से सने रिश्ते : पांच मौत से डरे परिवार ने रची साजिश, अपनों ने ही अंधविश्वास में महिला को काटकर छत से फेंका


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed