सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Angry women besieged the municipality office for not getting PM housing, protested and demanded housing

Guna: पीएम आवास नहीं मिलने पर आक्रोशित महिलाओं ने किया नगर पालिका कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन कर मांगे आवास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना के बूढ़े बालाजी इलाके के वार्ड क्रमांक 9 के करीब 300 से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके चलते यहां से आई 200 से ज्यादा महिलाओं ने नगरपालिका के बाहर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया है। 

Guna: Angry women besieged the municipality office for not getting PM housing, protested and demanded housing
पीएम आवास की मांग को लेकर महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुना में जरूरतमंदों को पीएम आवास नहीं मिलने का दर्द सड़क पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते पीएम आवास से वंचित लोग लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुना से सामने आया है। यहां करीब 300 से ज्यादा परिवारों को पीएम आवास नहीं मिलने को लेकर आक्रोश है। इसके चलते इस इलाके से आई महिलाओं ने गुना नगर पालिका कार्यालय को घेर लिया। यही नहीं इन महिलाओं ने नगरपालिका के बाहर प्रदर्शन भी किया है और पीएम आवास दिलाए जाने की मांग की है।
Trending Videos


बता दें कि गुना के बूढ़े बालाजी इलाके के वार्ड क्रमांक 9 के करीब 300 से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके चलते यहां से आई 200 से ज्यादा महिलाओं ने नगरपालिका के बाहर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया है। इन महिलाओं का आरोप है कि उनका नाम सूची में होने के बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है। इसको लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने नगरपालिका प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। वहीं महिलाओं की मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें पीएम आवास दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल पार्षद प्रतिनिधि ने भी अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि मेरे वार्ड की इन महिलाओ को लगता था कि मैंने ही इनके आवास रोके हुए हैं, जबकि नगरपालिका पार्षद को कुछ समझती ही नहीं है। एक साल से कागज दे रखे हैं फिर भी आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed