सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Car tire burst on National Highway, UP BJP regional office minister returning visiting Mahakal dies

Guna: नेशनल हाइवे पर कार का टायर फटा, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे UP भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री की मौत

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा निवासी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज और उनके 6 साथी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। गुना जिले से गुजरी पार्वती नदी पार करते ही दोनों टायर फटने की वजह से कार पलट गई। हादसे में संजीव की मौत हो गई। 

Guna: Car tire burst on National Highway, UP BJP regional office minister returning visiting Mahakal dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले में नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर रविवार सुबह हुई कार दुर्घटना में उत्तरप्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर गुना जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी सहित तमाम संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। 
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज और उनके 6 साथी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। गुना जिले से गुजरी पार्वती नदी पार करते ही दोनों टायर फटने की वजह से कार पलट गई। दुर्घटना में 46 वर्षीय संजीव भारद्वाज सहित चार लोगों को गंभीर चोट आई थी। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां संजीव भारद्वाज की मौत हो गई। वहीं आगरा के रहने वाले भाजपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता श्रवण कश्यप, मुकुल फौजदार, पुष्पेंद्र यादव, शैलेंद्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि संजीव भारद्वाज उत्तरप्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। आगरा का क्षेत्रीय कार्यालय प्रदेश के 32 जिलों की अगुवाई करता है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed