{"_id":"6669dacaa2f6a502c908e4e8","slug":"guna-case-registered-against-those-who-wrote-thief-on-forehead-of-a-middle-aged-man-and-paraded-him-naked-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: अधेड़ के माथे पर चोर लिखने और अर्धनग्न करके घुमाने वालों पर केस दर्ज, पुलिस ने चार अज्ञात को बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: अधेड़ के माथे पर चोर लिखने और अर्धनग्न करके घुमाने वालों पर केस दर्ज, पुलिस ने चार अज्ञात को बनाया आरोपी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना में सामने आई अमानवीयता मामले में पुलिस एक्शन में आई है। अधेड़ के माथे पर चोर लिखने और अर्धनग्न घुमाने के मामले में चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
चोरी के शक में बुजुर्ग को दी ऐसी सजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में बीते दिनों मंडी परिसर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के माथे पर कागज चिपकाकर चोर लिखने का मामला गर्मा गया है। पुलिस ने चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। अमर उजाला ने "मर गई मानवता" शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया था, जिसके पश्चात उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
गुना थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह इधर-उधर मांगकर अपना जीवन यापन करता है। 10 जून को सुबह करीबन नौ बजे मैं नानाखेड़ी मंडी में गया था। वहां पर किसानों द्वारा बेची गई फसल तौलते समय जो दानें जमीन गिर जाते हैं, उन्हें एकत्रित करके ले जा रहा था, तभी वहां पर तीन चार लोग आए और कहने लगे कि चोरी कर रहा है। मैंने उन लोगो से कहा मैं चोरी नहीं कर रहा हूं। मैं तो जो जमीन पर पड़े दानेएकत्रित करके ले जा रहा था। इस पर वे लोग गालियां देने लगे। कुछ लोगो ने मेरे साथ मारपीट की।
ये पढ़ें: मर गई मानवता! गुना में चोर को पकड़ा और अर्धनग्न कर घुमाया, माथे पर लिखा- मैं चोर हूं, किसानों की...
इसके बाद एक पुस्टे (मोटा कागज) पर मैं चोर हूं, मंडी में किसानो की अनाज चुराता है, लिखकर मेरे माथे पर बांध दिया और मुझे अर्धनग्न करके नानाखेड़ी मंडी में घुमाया। फरियादी की शिकायत के आधार पर गुना पुलिस ने तीन से चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 355 वा 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X