{"_id":"68f7a428c893dfeb9f0d2d56","slug":"guna-crime-body-of-middle-aged-man-found-in-well-hands-legs-tied-causing-sensation-women-scuffle-with-police-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: गुना में कुएं से मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे मिलने से मची सनसनी; पुलिस से महिलाओं ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: गुना में कुएं से मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे मिलने से मची सनसनी; पुलिस से महिलाओं ने की हाथापाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Guna Crime: गुना के सीतलपुर गांव में कुएं से अधेड़ का बंधा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए और कुछ महिलाओं ने उनके साथ झूमाझटकी की। हत्या की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।
पुलिस के देर से पहुंचने पर भड़के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के सीतलपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने कुएं में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। शव की पहचान नारायण सिंह खंगार (पिता मांगीलाल, निवासी सीतलपुर) के रूप में हुई। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।
Trending Videos
देरी से पहुंची पुलिस पर भड़के ग्रामीण
घटना की जानकारी सुबह ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी करते हुए उन्हें भगाने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- MP: अपहरण किया, मारा-पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, मध्य प्रदेश से सामने आया दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला
‘पुलिस ने पहले शिकायत पर नहीं दिया था ध्यान’
गांव वालों का आरोप है कि नारायण सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता, तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। लोगों ने मौके पर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाला गया
पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम की मदद से ऑपरेशन चलाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि घटनास्थल पर भारी पुलिस बल और ग्रामीणों की भीड़ बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- भस्म आरती से पहले मौत: अचानक गिरा महाकाल भक्त... फिर न उठा, डॉक्टर ने बताया सच; कुछ घंटे पहले किया था यह काम
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X