{"_id":"666885d324da2c47120ee74c","slug":"guna-crime-collector-son-not-safe-from-cyber-fraud-clicked-link-and-lakhs-of-rupees-disappeared-from-account-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna Crime: साइबर ठगी से कलेक्टर का बेटा भी महफूज नहीं, लिंक पर क्लिक किया और खाते से गायब हुआ लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna Crime: साइबर ठगी से कलेक्टर का बेटा भी महफूज नहीं, लिंक पर क्लिक किया और खाते से गायब हुआ लाखों रुपये
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार
साइबर ठगी से कलेक्टर का बेटा भी महफूज नहीं है। रिवार्ड्स पॉइंट्स के लालच में लिंक पर क्लिक किया और खाते से दो लाख रुपये से अधिक की राशि गायब हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में पदस्थ कलेक्टर सतेंद्र सिंह के पुत्र प्रेमांशु भी हाल ही में साइबर ठगी का शिकार हो गए। जिन्होंने एक वेब लिंक पर क्लिक किया और ओटीपी सबमिट करने के बाद उनके शुरुआत में 50 हजार और फिर बाद में दो और बार करके एक लाख 50 हजार से अधिक रुपये खाते से निकल गए, जिसकी शिकायत उन्होंने कैंट थाने व नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, उक्त पूरा घटनाक्रम तीन मई का बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि कलेक्टर सतेंद्र सिंह के बेटे प्रेमांशु के पास एसबीआई के रिवार्ड्स पॉइंट रिडीम करने के लिए एक वेब लिंक आया, जिसको उन्होंने क्लिक किया और ओटीपी सबमिट करने के पश्चात उनके खाते से 50 हजार रुपये ऑटोमैटिक डेबिट कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके कुछ देर के पश्चात ही किसी ने उनसे एसबीआई कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर बात की और कहा कि गलत ओटीपी नंबर सबमिट करने के कारण रिवार्ड्स पॉइंट रिडीम करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने दो बार अपने नंबर पर आए ओटीपी को दो बार फिर से सबमिट किया तो दो बार में उनके खाते से एक लाख 50 हजार से अधिक की राशि फिर से कट गई। उन्हें शंका होने पर उन्होंने तुरंत ही उक्त शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करा दी। वहीं, सोमवार की देर रात उन्होंने उक्त मामले की शिकायत कैंट थाने में भी दर्ज कराई है।
मामले में थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया का कहना है कि यह पिछले माह की घटना है। उक्त प्रकरण में अकाउंट से संबंधित डिटेल एकत्रित की जा रही थी। इसी कारण एफआईआर देरी से इसी माह की 10 तारीख को दर्ज दर्ज की गई है। दो लाख से अधिक की राशि उनके खाते से अज्ञात आरोपी के द्वारा ठगी करके निकाली गई है। उक्त मामले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है व आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X