सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime: Two brothers murdered with an axe, the third brother saved his life by running away

Guna Crime: दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, तीसरे भाई ने भागकर बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना के फतेहगढ़ इलाके के खोरी गांव में दो सगे भाइयों बबलू और प्रताप की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। एक हफ्ते पहले हुए विवाद का बदला लेने आरोपियों ने हमला किया। तीसरे भाई ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 

Guna Crime: Two brothers murdered with an axe, the third brother saved his life by running away
गुुना में तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। तीसरे भाई ने भागकर अपनी जान बचाई। उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और शवों को जिला अस्पताल भेज दिया। मामला फतेहगढ़ इलाके के खोरी गांव का है। 
Trending Videos


बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले बबलू बारेला पत्नी के साथ खेत पर बनी टपरिया पर सो रहे थे। तभी बुआ का लड़का सुरभ सिंह छिपकर देख रहा था। बबलू ने उसे देख लिया और फटकार लगाई और उसे भगा दिया। इसी का बदला लेने सुरभ सिंह अपने भाई प्रहलाद, ब्यार सिंह और गंगा सिंह को लेकर खेत पर आया। बबलू अपने भाई प्रताप और अनिल के साथ ट्यूबवेल से मोटर निकाल रहे थे। पास में ही ट्रैक्टर खड़ा था। तभी ट्रैक्टर के पीछे से आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अनिल जान बचाकर भाग गया, जबकि प्रताप और बबलू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया एक हफ्ते पहले बबलू अपनी पत्नी के साथ खेत पर था। तभी सुरभ सिंह उन्हें देख रहा था। इसी बात को लेकर बबलू और सुरभ में बहस हो गई। सुरभ ने अपने भाइयों के साथ बबलू पर हमला कर दिया। प्रताप बचाने आया तो उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed