सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Municipal Council Chairman accused of corruption, investigation by team from Bhopal

Guna News: गुना नगरपालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और पैसे के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप, जांच करने भोपाल से आई टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोपों की जांच के लिए भोपाल मुख्यालय से टीम पहुंची। रिटायर्ड जनरल टीपीएस रावत के नेतृत्व में टीम ने सड़कों, नालियों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने घटिया काम की शिकायत की। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

Guna Municipal Council Chairman accused of corruption, investigation by team from Bhopal
Guna Municipal Council Chairman accused of corruption, investigation by team from Bhopal
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले में नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता पर पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने नगरीय निकाय आयुक्त, भोपाल को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर पालिका द्वारा 37 वार्डों में कराए गए कार्यों का ब्यौरा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा दिया गया है। इन विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ और पैसों का दुरुपयोग किया गया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- दवा ही दे रही मौत! क्या 'कफ सिरप' में है इंजन और ग्रीस वाला केमिकल? किडनी कर रहा फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर भोपाल मुख्यालय ने संज्ञान लिया और तत्काल एक जांच टीम को गुना भेजा गया। जांच टीम का नेतृत्व रिटायर्ड जनरल टीपीएस रावत कर रहे हैं। टीम शुक्रवार को गुना पहुंची और नगर पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण शुरू किया। भोपाल से आई हुई टीम ने मुख्य सड़कों, नालियों के कार्यों और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी टीपीएस रावत ने बताया कि हर कार्य की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके पर लोगों से भी पूछताछ की गई कि विकास कार्यों की गुणवत्ता कैसी है और क्या काम वास्तव में हुआ भी है या सिर्फ कागजों में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- किडनी फेल होने से 20 दिन में नौ बच्चों की मौत, दो कफ सिरप बैन; जिम्मेदारों को 'खुराक' कब?

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर सड़कें थोड़े समय में ही टूट गईं, नालियां जाम हो रही हैं और जिन योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च दिखाए गए, उनका फायदा जनता को नहीं मिला। यही कारण है कि अब लोगों में इस जांच को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। जांच टीम सभी तथ्यों को एकत्रित कर भोपाल मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या नहीं। फिलहाल गुना शहर में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

 

Guna Municipal Council Chairman accused of corruption, investigation by team from Bhopal

भोपाल से एक टीम जांच करने गुना पहुंची है। 
 

Guna Municipal Council Chairman accused of corruption, investigation by team from Bhopal

टीम ने निरीक्षण के लिए मौके पर जाकर भी भ्रमण किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed