सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Arson in a clothing warehouse, firefighters were seen trying to extinguish the fire till morning.

Guna News: कपड़ों के गोदाम में लगी आग, सुबह तक बुझाने के लिए मशक्कत करते नजर आए दमकलकर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Guna News: गुना में बीती रात कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Guna News: Arson in a clothing warehouse, firefighters were seen trying to extinguish the fire till morning.
कपड़ा गोदाम में आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर में स्थित कपड़ों के गोदाम में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, जिसकी धधक सुबह तक भी बनी रही। मौके पर मौजूद दमकलों के द्वारा सुबह तक आग को पूरी तरह से बुझाने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के मुताबिक गुना शहर की चौधरन कॉलोनी निवासी सुदीप जैन की, बोहरा गली में दो गोदाम हैं, जिनमें कपड़े सहित साड़ियां व कपड़ों से संबंधित करोड़ों रुपए का सामान भरा हुआ है। देर रात अचानक इसमें आग लगी, जिसे सुबह तक भी बुझाने के प्रयास किए जाते रहे। फिलहाल आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
Trending Videos


साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि देर रात लगी आग सुबह तक भी धधक रही थी, जिसे मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के माध्यम से पूरी तरह से बुझाने के प्रयास किए गए, ताकि आग और न फैले, फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं और न ही नुकसान का आंकलन स्पष्ट किया गया है।उक्त कपड़े के गोदामों में करोड़ों रुपए का सामना जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटनास्थल के पास निवास करने वालों का कहना है कि कपड़े के गोदाम में देर रात दो बजे के लगभग आग लगी थी, जिसकी सूचना हमने दुकान मालिक व स्थानीय प्रशासन को दी, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लगी है। हमारा घर भी गोदाम के पास ही है,आग की गर्माहट से हमारे मकान के जीने भी तड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed