{"_id":"66642f2ed575ae14e103ca5e","slug":"guna-news-bjp-leaders-celebrated-modi-elected-leader-of-nda-former-mla-did-lame-dance-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: मोदी को एनडीए दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, पूर्व MLA ने किया लंगड़ी डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: मोदी को एनडीए दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, पूर्व MLA ने किया लंगड़ी डांस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला अध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि गुना और राजगढ़ लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं का नतीजा है।
भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीएम मोदी को एनडीए दल का नेता चुन लिया गया है। कल वे पीएम पद की शपथ लेंगे। इसी क्रम में गुना भाजपा के नेताओं ने पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने का जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा किया गया लंगड़ी डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का तीसरी बार नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यक्रताओं में उत्साह है। इसी को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सिकरवार के साथ भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्र मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि गुना और राजगढ़ लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं का नतीजा है।

कमेंट
कमेंट X