सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Father raped eight-year-old innocent, murdered her and threw her body in a well

Guna News: आठ साल की मासूम से पिता ने की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना के चाचौड़ा में 8 साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची के पिता ने ही पहले उसका दुष्कर्म किया और फिर हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया।

Guna News: Father raped eight-year-old innocent, murdered her and threw her body in a well
बच्ची से पिता ने किय दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना के चाचौड़ा में कुएं में मिली 8 साल की बच्ची की लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई। आरोपी उसका ही पिता है। हत्या के बाद आरोपी ने तौलिया से हाथ-पैर बांधकर शव कुएं में फेंक दिया था। बच्ची बुधवार से लापता थी। परिवारवालों ने थाने में उसकी गुमशुदर्गी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि जन्म से ही बच्ची से नफरत करता था। वह लड़का चाहता था।

Trending Videos


बाता दें कि गांव वालों ने आशंका जताई थी कि बच्ची गांव से गुजर रहे नाले में गिर गई होगी। तेज बहाव में बह गई। इसके बाद पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाया था। तीन दिन से उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच शनिवार को कुएं में बच्ची का शव दिखा। उसका एक हाथ और पैर पत्थर से बंधा था। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांचौड़ा थाना प्रभारी मचल सिंह मंडलीय ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद से ही उसके पिता पर शक था। कारण वह दिनभर घर पर ही रहता था। मां-बच्ची के दादा ने ही सारी कार्रवाई की। पिता ने जांच के दौरान सहयोग भी नहीं किया। गांव वालों से पूछताछ में किसी ने भी उसके प्रति पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया। पूछताछ में पता चला कि अंतिम बार बच्ची को पिता के साथ ही देखा गया था।

टीआई ने बताया कि रविवार सुबह बच्ची का अंतिम संस्कार होते ही आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि पहले तौलिया से बच्ची का एक हाथ और पैर बांधा। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। इससे पहले, खेत पर ले जाकर दुष्कर्म भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed