सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Myana residents blocked the road demanding connection to the main road

Guna News: म्याना वासियों ने मुख्य मार्ग से जुड़ाव की मांग को लेकर किया रास्ता जाम, पुलिस ने शांत कराया मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Jun 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कॉलोनी में पंचायत ने सीसी खरंजा का निर्माण करवाया है इसके बाद भी सभी कॉलोनी वासी म्याना के मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पा रहे हैं। मुख्य रास्ते से कनेक्टिविटी न होने के चलते लोग परेशान हैं।

Guna News: Myana residents blocked the road demanding connection to the main road
सड़क पर जाम लगाकर बैठे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर म्याना में शनिवार सुबह वार्ड नंबर 11 के लोगों ने रास्ते को लेकर सड़क जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।

Trending Videos


जानकारी अनुसार म्याना में वार्ड 11 में एक कॉलोनी खलक सिंह कॉलोनी के नाम से जानी जाती है, जिसमें लगभग 50 से अधिक घर बने हुए हैं। साथ ही कॉलोनी में पंचायत ने भी सीसी खरंजा का निर्माण करवाया है, इसको देखते हुई अन्य लोगों ने भी वहां प्लॉट खरीदे और अपना मकान भी बना लिया। अब उनकी मुख्य समस्या तो ये है कि सभी कॉलोनी वासी म्याना के मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक ये लोग अस्थाई रास्ते से रेलवे की साइड से निकल रहे थे, किंतु रेलवे ने दूसरा अंडर ब्रिज का कार्य शुरू कर दिया है जिससे ये रास्ता बंद हो गया है। अब म्याना के मुख्यमार्ग तक पहुंचने में समस्या हो रही है। इसके लिए कॉलोनी वासियों ने पंचायत, थाना, तहसीलदार, कलेक्टर गुना को भी अपनी समस्या से आवेदन के माध्यम से अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कुछ दिन बाद बारिश का मौसम भी आने वाला है। बच्चों के स्कूल भी शुरू होने वाले हैं। ऐसी स्थिति में निकालना मुश्किल हो जाएगा।

इसको लेकर कॉलोनी वासियों ने म्याना रेलवे क्रॉसिंग के पास महिलाओं सहित जाम लगा दिया। जाम लगभग एक घंटे तक लगा रहा। जैसे ही जाम के बारे में पुलिस प्रशासन को पता चला तो मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा और जाम को खुलवाया गया। साथ ही कॉलोनी में प्लॉट देने वाले खलक सिंह यादव और अरविंद शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रशासन से अनुरोध करके 3 से 4 दिन में आपके लिए रास्ते का इंतजाम करवा देंगे।

कॉलोनी निवासी हरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि अगर 3 से 4 दिन में रास्ता नहीं मिलता है, तो हम सभी परिवार सहित अनशन करेंगे। वहीं रीना बाई ने बताया कि तीन साल पहले जब प्लॉट लिया तो हमें दो रास्ते बताए, लेकिन आज एक भी रास्ता मौजूद नहीं है। अब हम और हमारे बच्चे कैसे निकलेंगे। हमने प्लॉट इसलिए खरीदे कि इसमें सीसी खरंजा डाला हुआ है। साथ ही और भी मकान बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed