सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: There chaos after fire in control room of Ruthiyai Railway Station

Guna News: रूठियाई रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में आग लगने के बाद मची अफरा तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Apr 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

जिस समय आग लगी उस समय कोटा इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन आने वाली थी। ट्रेन में सवार होने वाले यात्री प्लेट फॉर्म पर खड़े हुए थे। आग लगने से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Guna News: There chaos after fire in control room of Ruthiyai Railway Station
रूठियाई रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार रात रूठियाई रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग स्टेशन पर फेल गई, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गुना जिले के रूठियाई रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में शुक्रवार रात 8 बजे के करीब अचानक आग लग गई जो धीरे धीरे स्टेशन की ओर फेल गई। बताया जा रहा है कि पहले कंट्रोल रूम की किसी एक बैटरी में आग लगी और फिर पूरा कंट्रोल रूम आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना लगते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग कैसे लगी अभी तक यह सामने नहीं आया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिस समय आग लगी उस समय कोटा इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन आने वाली थी। ट्रेन में सवार होने वाले यात्री प्लेट फॉर्म पर खड़े हुए थे। आग लगने से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed