सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News Union Minister Jyotiraditya Scindia says something big in fertilizer black marketing case

Guna News: खाद की कालाबाजारी मामले में सिंधिया बोले- चाहे किसी का भी रिश्तेदार या खास हो बख्शा नहीं जाएगा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

खाद की कालाबाजारी मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, चाहे किसी का भी रिश्तेदार या खास हो बख्शा नहीं जाएगा। आइए जानते हैं आखिर सिंधिया का इशारा किसकी ओर है।

Guna News Union Minister Jyotiraditya Scindia says something big in fertilizer black marketing case
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के द्वारा चाचौड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रियंका मीणा के देवर अनिरुद्ध मीणा पर बंधक बनाने और 50 लाख रुपये की मांग करने का आरोप और एसपी को की गई लिखित शिकायत धीरे-धीरे तूल पकड़ रही है। वहीं, विधायक के देवर अनिरुद्ध मीणा उन पर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

Trending Videos


मामले व खाद की कालाबाजारी को लेकर गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी एक बयान सामने आया है, जिसमें वे खाद की कालाबाजारी करने वालों को दो टूक में नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं। पत्रकारों को दिए गए सवालों के जवाब के दौरान सिंधिया ने कहा, मुझे इसकी सूचना मिली है, मैंने पेपरों में भी पढ़ा है। मैंने स्पष्ट कहा है कि गुना-शिवपुरी और अशोकनगर में चाहे आपका हो चाहे मेरा कोई रिश्तेदार हो, या अन्य कोई सहयोगी हो, या कोई पार्टनर हो या कोई न जानते हुए भी मेरा कनेक्शन हो, जिसका भी व्यक्ति हो किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। सही, सही है और गलत गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, खाद के मामले में भी मैंने स्पष्ट निर्देश दे दिए थे कि समिति के द्वारा ही इसका वितरण होना चाहिए। नहीं तो इसकी भी कालाबाजारी की रिपोर्ट्स मुझे आ रही थी। सब पर अंकुश लगाया जाएगा। मैंने जो चुनाव में कहा है, किसी तरीके का भी माफिया अगर मेरे क्षेत्र में है और मैं उसको माफिया का नाम ही दूंगा कि अगर आप मेरे अन्नदाता का खाद लोगे और उस पर व्यापार करोगे और ब्लैक में बेचोगे तो आप भी माफिया ही हो उससे कम नहीं हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि सिंध्या के द्वारा मीडिया को दिए गए इस तरह के बयान के कई मतलब निकलकर सामने आ रहे हैं। लेकिन सिंध्या ने इस पर खुले तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। ऐसे में हर कोई यह सोच रहा है कि आखिर सिंधिया का निशाना और इशारा किसकी तरफ है।

Guna News Union Minister Jyotiraditya Scindia says something big in fertilizer black marketing case
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

चाचौड़ा विधायक के देवर पर बंधक बनाने वाला मामला
मामले को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर सीएम मोहन यादव से सवाल किए। दिग्विजय ने लिखा, क्या मोहन यादव जी @CMMadhyaPradesh व मुख्य सचिव महोदया जी आप अपने अधिकारियों का संरक्षण करेंगे या ऐसे ही पिटने देंगे? अभी तक DDA गुना उपाध्याय जी की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हुई, गिरफ़्तारी तो छोड़ दीजिए। अभी तक कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता होता तो FIR दर्ज हो जाती गिरफ़्तारी हो जाती। यदि अल्पसंख्यक होता तो बुलडोजर से उसका घर गिरा दिया होता। इतना पक्षपात तो मुख्यमंत्री न करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed