सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Violent Clash Over Land Dispute, Man Run Over by Thar SUV, Hospitalized in Critical Condition

Guna News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, थार से युवक को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति को थार गाड़ी से कुचल दिया, जिसे गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लड़कियां भी हैं।

Guna News: Violent Clash Over Land Dispute, Man Run Over by Thar SUV, Hospitalized in Critical Condition
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में रविवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक को थार गाड़ी से कुचल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं।

Trending Videos


घटना दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। घायल रामस्वरूप नागर (40) अपनी पत्नी विनोद बाई (38), पुत्री तनीषा (17) और कृष्णा (17) के साथ खेत पर जा रहा था। तभी पुराने जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही महेन्द्र, जितेन्द्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित करीब 10 से 15 लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल मेट्रो की शुरुआत को लेकर अनिश्चितता, यात्रियों को करना पड़ सकता है और इंतजार

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रामस्वरूप को थार गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उसके दोनों हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी दोनों बेटियों के साथ अभद्रता की गई और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गुना रैफर किया गया। डॉक्टरों ने रामस्वरूप की हालत गंभीर बताई है और उसे भोपाल रैफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed