सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna NewsPanchayat surrounded the woman and forced her to confess accused of murdering her husband

Guna News: पंचायत ने महिला को घेरकर दिलवाया कुबूलनामा,पति की हत्या का आरोप; जानेंं वारदात की पूरी कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला ने यह भी कहा कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जांच में पता चला कि वह गांव के ही प्रदीप भार्गव के खेत पर काम करती थी और दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था। कॉल डिटेल्स से भी इस संबंध की पुष्टि हुई है।

Guna NewsPanchayat surrounded the woman and forced her to confess accused of murdering her husband
पंचायत के दौरान मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर पति की हत्या का आरोप लगा और गांव की पंचायत ने उसे सैकड़ों लोगों के सामने कठघरे में खड़ा कर दिया। दबाव में आकर महिला ने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। यह पूरा मामला मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी बर्री गांव का है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ मामला?
21 अगस्त को गांव के ही कैलाश बंजारा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी पत्नी संपो बाई ने परिजनों को बताया कि कैलाश लंबे समय से बीमार था और बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। परिवार वाले उसी आधार पर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लेकिन जब शव को स्नान कराया गया, तो गले पर रस्सी के फंदे जैसे निशान दिखाई दिए। यह देखकर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत अंतिम संस्कार रोककर पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम से बचना चाहती थी पत्नी
कैलाश की पत्नी पोस्टमार्टम कराने के खिलाफ थी और जल्दी से जल्दी अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही थी। इसी दौरान गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला से पूछताछ की गई। दबाव और सवालों के बीच उसने कबूल किया कि उसने ही पति की गला घोंटकर हत्या की है।

महिला ने यह भी कहा कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जांच में पता चला कि वह गांव के ही प्रदीप भार्गव के खेत पर काम करती थी और दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था। कॉल डिटेल्स से भी इस संबंध की पुष्टि हुई है।

पंचायत ने किया सार्वजनिक अपमान
पंचायत ने महिला को गांव के बाहर बुलाकर सैकड़ों लोगों के सामने खड़ा कर दिया। यहां उससे पूछताछ के दौरान बदसलूकी और मानसिक प्रताड़ना की गई। दबाव में आकर महिला ने सबके सामने कहा –“हाँ, मैंने ही अपने पति की हत्या की है।”

ये भी पढ़ें- BJP President: आरएसएस की पसंद, पीएम मोदी जानते हैं अहमियत, शिवराज की अध्यक्ष पद पर दावेदारी के बड़े कारण क्या?

पुलिस की कार्रवाई

कैलाश के भाई ने भी आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने गला दबाकर भाई की हत्या की है और इसे छिपाने के लिए अंतिम संस्कार जल्द करना चाह रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
ASP मानसिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Nikita Lodhi missing Case: एमपी में कब थमेंगे युवतियों के गुमशुदा होने के मामले? पंजाब में मिली लापता निकिता



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed