{"_id":"648b1d8a510c754be50f9bd5","slug":"guna-robber-bride-caught-before-running-away-after-robbing-her-husband-police-also-arrested-her-accomplices-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: शादी कर पति को लूटकर भागने से पहले पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, पुलिस ने उसके साथियों को भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: शादी कर पति को लूटकर भागने से पहले पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, पुलिस ने उसके साथियों को भी दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना में लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के लोग को पुलिस ने पकड़ा है। यह लुटेरी दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही पति को लूट कर भागने की फिराक में थी।
गुना में लुटेरी दुल्हन पकड़ाई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
विस्तार
गुना में लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के लोग को पुलिस ने पकड़ा है। यह लुटेरी दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही पति को लूट कर भागने की फिराक में थी। पति को इसकी भनक लग गई और उसने दुल्हन और उसके साथियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
जानकारी के अनुसार गुना की सिटी कोतवाली अंतर्गत लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। गुना में रहने वाले एक युवक से पैसे लेकर उसकी शादी कराई गई। 10-12 दिन दुल्हन अपने ससुराल में भी रही। उसने अपने कथित भाई के साथ भागने की प्लानिंग भी की, लेकिन उसके पति को पूरी प्लानिंग का पता पहले ही चल चुका था। दुल्हन मेले जाने के लिए घर से निकली। मेले से वह अपने कथित भाई के साथ बाइक से भागने ही वाली थी कि उसके पति और साथियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बता दें कि शहर के हाट रोड पर रहने वाले 36 वर्षीय युवक की शादी नहीं हुई थी। परिवार वाले उसके लिए लड़की तलाश कर रहे थे। कई जगह चर्चा हुई, लेकिन बात नहीं बनी। युवक के छोटे भाई ने बताया कि एक दिन जीतू पाल और अमित राजपूत मेरे घर गुना आए। वे बोले कि हमने सुना है आप अपने बड़े भाई की शादी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि हम लडकी के भाई हैं और बदरवास के पास ग्राम बिजरौनी जिला शिवपुरी के रहने वाले हैं। आप जब भी चाहो चलकर हमारी बहन को देख लें। हम शादी जल्दी करना चाहते हैं क्योंकि हमारी बहन विधवा है और हमारे मां बाप भी नहीं है। बहन के साथ 6-7 महीने की बच्ची भी है, उसे भी आपको स्वीकार करना होगा।
पीड़ित के छोटे भाई ने बताया कि 27 मई को लडकी के भाई जीतू पाल अमित राजपूत का फोन आता है कि आप 28 मई को बिजरौनी आ जाओ, वहां पर मंदिर से शादी करवा देंगे। हम लोग और हमारे कुछ दोस्त 28 मई को दोपहर करीब ढाई ग्राम बिजरौनी पहुंच गए। वहां हमारी दोनों भाइयों से मुलाकात हुई। वो कहने लगे मंदिर में शादी करने में करीब डेढ लाख रुपये का खर्च आएगा जो कि आपको देना पड़ेगा। हमने दोनों भाइयों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। वहां पर दोनों भाइयों ने मिलकर माता के मंदिर में मेरे भाई की शादी अपनी बहन से करा दी। बाद में कहने लगे ट्रस्ट वालों को पैसे दे देंगे। शादी होने के बाद सभी लोग गुना आ गए। तभी से पति-पत्नी साथ में रह रहे थे।
युवक के छोटे भाई ने बताया कि अचानक 5 जून को रात 10 बजे प्रीति उर्फ पूजा के पास उसके भाई जीतू पाल व अमित राजपूत का फोन आया। फ़ोन भाई ने उठाया तो वो बोले कि पूजा से बात करा दो। उन्होंने बात करा दी। इसके अगले दिन जब उन्होंने पूजा और उसके कथित भाई के बीच हुई बात की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो उनके होश उड़ गए। उस रिकॉर्डिंग में उसका कथित भाई बोल रहा है कि "तू चिंता मत कर। तुम्हें यहां से हम किसी तरह निकलवा लेंगे। अब तू इंतजार कर। तुझको खबर आएगी कि अपने घर से कोई खत्म हो गया, तो वहां पर तू रोने-धोने का नाटक करने लगना और उनके साथ शिवपुरी तक चली आना। इसके बाद हम उन सबसे निपट लेंगे तू कोई चिंता मत करना।" दुल्हन के कथित भाइयों की प्लानिंग का पता चलने के बाद युवक ने पुलिस की मदद ली और फिर वह मीना बाजार गए। जैसे ही दुल्हन भागने की फिराक में थी। उसने घेराबंदी की और पुलिस बुलाकर पकड़वा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X