सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Home Guard soldier hanged himself, wrote in suicide note – girlfriend and her family were harassing

दगाबाज इश्क: होमगार्ड सैनिक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- प्रेमिका और उसके परिजन कर रहे थे प्रताड़ित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

 गुना के केन्ट थाने के मंगवार इलाके में रहने वाले लेखराज लोधा (28) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेखराज होमगार्ड सैनिक था। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह लिखी है। पुलिस जांच कर रही है। 

Home Guard soldier hanged himself, wrote in suicide note – girlfriend and her family were harassing
होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके जेब से पुलिस को दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने प्रेमिका और उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही लिखा है कि कैसे ये लोग उसे रेप के आरोप में फंसाने की धमकाकर रुपये ऐंठ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार गुना के केन्ट थाने के मंगवार इलाके में रहने वाले लेखराज लोधा (28) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेखराज होमगार्ड सैनिक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो लेखराज के जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि युवक ने प्रेमिका की दगाबाजी से परेशान होकर जान दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मौत से पहले यह सैनिक गुरुवार को राघौगढ़ में ड्यूटी पर था। इसके बाद उसे गुना के कैंट थाने बुलाया गया। जहां एक लड़की और उसके परिवार वालों ने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने कुछ कागजी कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद लेखराज सीधा अपने गांव गया। वहां उसने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा। शुक्रवार उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। 

सुसाइड नोट में लिखी अपनी व्यथा
लेखराज लोधा ने दो पन्नों पर सारी व्यथा लिख दी। उसने बताया कि कैसे उसे रेप की धमकी देकर रुपये ऐंठे गए। वह जिससे प्रेम करता था, वह कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी थी। उसने तीन लोगों के नाम लिखे हैं और उन्हें ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। 
लेखराज ने लिखा है कि मैं इन तीन लोगों से बहुत परेशान हो चुका हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार ये तीन लोग हैं। मुझे माफ़ कर देना मम्मी-पापा। मेरे मरने के बाद ये लोग मेरे परिवार पर इल्जाम लगा सकते हैं। इसमें मेरे परिवार की गलती नहीं है। इन तीनों के कारण ही आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने मृतक सैनिक के सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed