{"_id":"69d0cef822f8a30c7e00522a","slug":"horrific-road-accident-on-guna-bypass-car-falls-into-ditch-woman-killed-five-injured-guna-news-c-1-1-noi1454-4125118-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 40 फीट गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायलों का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 40 फीट गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायलों का इलाज जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के गुना बायपास पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उज्जैन से ओंकारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया।
सड़क हादसे में घायलों का इलाज जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना बायपास पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल परिवार उज्जैन से ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर ग्वालियर में आयोजित एक कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। यात्रा के दौरान सुबह करीब 8 बजे गुना बायपास पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पहले डिवाइडर से जोरदार टकराई और फिर उछलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
जानें घायलों के नाम
कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जबकि उनके साथ एक पड़ोसी भी यात्रा कर रहा था। हादसे में अनीता अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। वहीं, अन्य घायलों में गोपाल अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, शिवान्य अग्रवाल, कृषिवी अग्रवाल और लोकेश द्विवेदी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने की बड़ी मदद
घायल लोकेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा बेहद अचानक हुआ। उन्होंने कहा कि कार उनके भाई चला रहे थे और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद कुछ समझ ही नहीं आया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान सभी लोग बुरी तरह घबरा गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- Narmadapuram: वन विभाग का बड़ा घोटाला, 116 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, अपने ही कर्मचारी निकले दोषी
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरांवा क्षेत्र के निवासी हैं। ग्वालियर में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्हें अपने गांव लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का टायर फटने से संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत पर डॉक्टरों के द्वारा इलाज जारी है ।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X