सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   A trolley loaded with urea overturned at a turn, women and men standing at a hand pump were buried.

MP Accident: गुना में यूरिया से भरा ट्राला पलटा, हैंडपंप पर पानी भर रहे 10 लोग घायल; तीन महिलाओं की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 06:49 PM IST
A trolley loaded with urea overturned at a turn, women and men standing at a hand pump were buried.

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोन से राघौगढ़ की ओर आ रहा यूरिया खाद के बोरों से लदा तेज रफ्तार ट्राला आनंदपुर मोइया गांव के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर पानी भर रही महिलाएं और कुछ राहगीर उसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय गर्मी के कारण गांव की कई महिलाएं और पुरुष हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोन की ओर से आ रहा यूरिया से भरा ट्राला मोड़ पर संतुलन खो बैठा। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्राला पलट गया। ट्राले पर लदे सैकड़ों यूरिया के कट्टे हैंडपंप के पास मौजूद लोगों पर जा गिरे। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा और खाद के बोरों को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-100 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को साड़ाकालोनी स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सभी का उपचार जारी है।

पढ़ें: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं, एक की हुई मौत

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायलों में प्रेमलता शहरी, ऊषा सहारिया और राजकुमारी सहारिया शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही राघौगढ़ थाना प्रभारी अजय जाट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्राले को हटवाकर यातायात बहाल कराया, जबकि बिखरे हुए यूरिया के कट्टों को भी समेटने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोड़ पर तेज रफ्तार और संभावित ओवरलोडिंग हादसे की प्रमुख वजह हो सकती है। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। राघौगढ़ एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

17 Jun 2026

नोएडा एयरपोर्ट से शुरू हुई कार्गो उड़ानें: चेन्नई से कार्गो लेकर रनवे पर उतरा विमान, वाटर कैनन से स्वागत

17 Jun 2026

Kullu: 360 खिलाड़ी पहुंचे प्रतिभा का प्रदर्शन करने, सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

17 Jun 2026

फिरोजपुर में शिअद (अ) ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना

Mandi: 3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में सजेगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 25 शॉर्ट फिल्मों का होगा प्रदर्शन

17 Jun 2026
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह मुनीमपुर पहुंचे, बादली हलके को दी 100 करोड़ रुपये की महा-सौगात

मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर, टीएसी चीफ ने दिए निर्देश

17 Jun 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रजिस्ट्री ठप

17 Jun 2026

बारिश के बीच पलटा ट्रेलर, टल गया बड़ा हादसा

17 Jun 2026

वृक्ष गिरकर बन सकता हादसे का कारण

17 Jun 2026

पटियाला में राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार के तहत हुई जन सुनवाई

17 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

17 Jun 2026

Meerut: अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां से संबंध होने का दावा; पुलिस पूछताछ जारी

17 Jun 2026

लुधियाना के फव्वारा चौक के नजदीक अंडरग्राउंड 66 केवी तार में आया फॉल्ट

17 Jun 2026

मजदूरों के नए कानून मजदूर विरोधी, हिंद मजदूर सभा ने की वापस लेने की मांग

17 Jun 2026

लखनऊ: महंगाई और बेरोजगारी पर सपा कार्यकताओं का अजीब प्रदर्शन, खुद को बेड़ियों में जकड़ा, लगा लंबा जाम

17 Jun 2026

रील बनाने के लिए स्कूल में घुसे किशोरों ने की तोड़फोड़

17 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद भैंस चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

17 Jun 2026

अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा फिर शुरू

17 Jun 2026

फिरोजपुर में बीएसएफ व पुलिस ने सात किलो हेरोइन, हथियार समेत चार आरोपी पकड़े

VIDEO: आजमगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

17 Jun 2026

श्रीराम मंदिर दान गबन पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए मामला

17 Jun 2026

लखनऊ: महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा ने निकाला बैलगाड़ी मार्च, लगाए नारे

17 Jun 2026

अयोध्या में 24 जून तक बढ़ा ग्रीष्मकालीन अवकाश, अब 25 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

17 Jun 2026

उन्नाव: पारिवारिक विवाद में महिला फंदे से लटकी, सूचना पर फौजी पति ने भी दी जान

17 Jun 2026

छह करोड़ के गबन मामले में अमेठी में सीबीआई की दस्तक, आठ जगहों पर छापेमारी

17 Jun 2026

लखनऊ: बकाया वेतन, पुरानी पेंशन सहित इन मुद्दों को लेकर जल निगम कर्मचारियों ने दिया धरना

17 Jun 2026

जन संवाद कार्यक्रम, 82 शिकायतों में 70 का मौके पर निस्तारण

17 Jun 2026

सीतापुर में रास्ता पूछने के बहाने मेडिकल संचालक से लूट, बाइक व नकदी लेकर भागे बदमाश

17 Jun 2026

लखनऊ: गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मंत्री रहे मौजूद

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed