सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Kumbhraj railway station suddenly collapsed in Guna, many passengers narrowly escaped

Guna News: अचानक गिर गया कुंभराज रेलवे स्टेशन, बाल-बाल बचे कई यात्री, 50 साल से अधिक पुरानी थी इमारत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले के कुंभराज रेलवे स्टेशन की लगभग 50 वर्षो से अधिक पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गुरुवार की अल सुबह अचानक गिर गया। इसमें कई यात्रियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। 

Guna News: Kumbhraj railway station suddenly collapsed in Guna, many passengers narrowly escaped
अचानक गिरा कुंभराज रेलवे स्टेशन का हिस्सा
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में बारिश के दौर में लगातार धराशायी हो रही पुरानी इमारतों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और एक के बाद एक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को गुना जिले से भी निकलकर सामने आया है, जिसमें एक रेलवे स्टेशन की लगभग 50 साल से अधिक पुरानी इमारत अचानक गिर गई, जिसमें कई यात्रियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। हादसा अल सुबह का बताया जा रहा है, इसलिए कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गुना जिले से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुंभराज रेलवे स्टेशन की इमारत का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार अल सुबह 5 बजे के लगभग अचानक गिर गया। धनिया की मंडी के लिए विश्व प्रसिद्ध कुंभराज रेलवे स्टेशन पर हुई इस दुर्घटना के समय कई यात्री स्टेशन पर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुंभराज रेलवे स्टेशन की इमारत लगभग 50 से 60 साल पुरानी है। इस इमारत में कई क्रैक भी पड़ चुके थे, लेकिन रेलवे प्रबंधन ने इमारत की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग के कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर वरिष्ठ कार्यालय को सूचित किया गया है। आपको बता दें कि कुंभराज रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस, कोटा इंदौर, नागदा बिना जैसी कई रेलगाड़ियों का स्टॉपेज है। पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से यात्री घंटे पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं। गुरुवार को भी आधा दर्जन से ज्यादा यात्री सुबह आने वाली नागदा बीना ट्रेन और साबरमती से यात्रा करने के लिए पहले ही पहुंच गए थे। अचानक बिल्डिंग गिरती देख वे किसी तरह भागने में सफल हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed