सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Mother-in-law reached daughter-in-law's house to complain about her behavior, Samdhi poured boiling oil

MP News: पराए मर्द से बहू की मोहब्बत सास को अखरी, शिकायत करने पहुंची तो समधी ने डाला खौलता तेल, जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बहू की शिकायत करना एक सास को भारी पड़ गया। बहू के घरवालों ने सास पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे वह 40 प्रतिशत तक जल गई। पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। 

Mother-in-law reached daughter-in-law's house to complain about her behavior, Samdhi poured boiling oil
बहू के घरवालों ने सास पर डाला खौलता तेल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बहू की शिकायत करने उसके घर पहुंची सास पर बहू के पिता ने खौलता हुआ तेल डाल दिया। सास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 40 प्रतिशत तक वह जल गई। पुलिस ने बहू के पिता और भाई पर मामला दर्ज कर लिया है। 
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक मामला गुना सिटी कोतवाली थाना इलाके के ईदगाह बाड़ी का बताया गया है। यहां रहने वाली ममता बाई (46) ने बताया कि उसके बेटे ने मोहल्ले की ही एक लड़की से 4-5 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। शुरू में सब ठीक चल रहा था। बहू को काफी समय तक बच्चा नहीं हुआ, तो भोपाल AIIMS में उसका इलाज शुरू कराया। हर महीने वह भोपाल चेकअप कराने जाती है। इसी बीच उसकी दोस्ती मोहल्ले के ही एक युवक से हो गई। इसके बाद वह उसके साथ ही भोपाल जाने लगी। उसका बेटा साथ जाने की कहता तो वह कोई न कोई बहाना बना देती। वह अपने पति को बस तभी भोपाल ले जाती, जब अस्पताल में पैसा जमा करना होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ममता बाई ने अपनी बहू पर नजर रखना शुरू करा दिया। इसके बाद सामने आए फोटोग्राफ से उसे जानकारी लगी कि उसकी बहू मोहल्ले के ही किसी लड़के के साथ जाती है। गुस्साई सास अपनी बहू की शिकायत लेकर उसके मायके पहुंच गई। यहां उसने बहू के पिता को जैसे ही बहू के बारे में जानकारी दी तो विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बहू के पिता ने महिला पर खौलता तेल डाल दिया। महिला 40 प्रतिशत जल गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। शिकायत पर पुलिस ने बहू के पिता और भाई पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed