सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP Election 2023: Digvijay Singh targets BJP in Guna; Says BJP gave urine to tribals, Congress made schemes

MP Election 2023: पूर्व CM ने भाजपा पर साधा निशाना; कहा- BJP ने आदिवासियों को पेशाब दी, कांग्रेस ने योजना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Nov 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Assembly Election 2023: आदिवासियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के रवैये में अंतर बताते हुए दिग्विजय ने सीधी पेशाब कांड का जिक्र किया। पूर्व सीएम ने दावा किया कि मनमोहन सरकार ने आदिवासी, सहरिया महिलाओं को हर महीने पैसे देने की योजना लागू की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने उनके खातों में पैसे ही नहीं डाले।

MP Election 2023: Digvijay Singh targets BJP in Guna; Says BJP gave urine to tribals, Congress made schemes
पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को गुना पहुंचे। यहां बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपने 2018 में कांग्रेस को जिताया। महेंद्र सिंह सिसोदिया को जिताया। सरकार बनने पर उन्हें कमलनाथ जी ने सिंधिया जी की सिफारिश पर मंत्री बनाया। लेकिन न जाने क्या-क्या लेकर मंत्री ने सरकार गिरवा दी। दिग्विजय सिंह ने महेंद्र सिंह सिसौदिया के विभाग और पूरी भाजपा सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया।

Trending Videos


'कांग्रेस ने अधिकार, पट्टे ...और पंचायती राज दिया'
आमसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए, खेती के लिए पट्टे दिए, आवास के पट्टे दिए, पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं, जन स्वास्थ्य रक्षक बने। पूरी तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापम हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए। SC और ST के बैकलॉग के पद खाली पड़े हुए हैं। हर क्षेत्र में भारी भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आदिवासियों को भाजपा ने दी पेशाब, कांग्रेस ने योजना
आदिवासियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के रवैये में अंतर बताते हुए दिग्विजय सिंह ने सीधी पेशाब कांड का जिक्र किया। पूर्व सीएम ने दावा किया कि मनमोहन सरकार ने आदिवासी, सहरिया महिलाओं को हर महीने पैसे देने की योजना लागू की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने उनके खातों में पैसे ही नहीं डाले। बमौरी क्षेत्र में खेरूआ आदिवासियों के प्रमाण पत्र नहीं बनने का मुद्दा भी दिग्विजय सिंह ने उठाया। किसानों का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने बताया कि इस समय किसानों को खाद और बिजली नहीं मिल रही है। खाद की जमकर कालाबाजारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो महंगाई से राहत भी दिलाई जाएगी। दिग्विजय ने वादा किया कि कांग्रेस 120 से ज्यादा सीटें जीत रही है और सरकार बनने पर वचन पत्र का एक-एक वादा पूरा किया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया गद्दार
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस द्वारा अजा-अजजा और गरीब वर्ग के हित में हमेशा काम करने का ब्यौरा देते हुए आजादी की लड़ाई में योगदान बताया। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू सहित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया। जबकि सिंधिया परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतने बड़े घराने के व्यक्ति ने कांग्रेस से गद्दारी कर दी। कांग्रेस ने उन्हें क्या नहीं दिया? मंत्री बनाया, सम्मान से रखा, लेकिन क्या कारण है कि वह छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed