सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP Lok Sabha Chunav 2024 UP CM Yogi Adityanath held meeting in support of Guna candidate Jyotiraditya Scindia

MP Lok Sabha Chunav: सिंधिया के समर्थन में गरजे सीएम योगी, कहा- कांग्रेस का विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 May 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Lok Sabha Chunav: अशोक नगर में सिंधिया के समर्थन में सभा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम लला मंदिर में विराजमान हुए हैं। राम लला के मंदिर को बनाने के लिए राजमाता पूरे समय अयोध्या आंदोलन से जुड़ी रहीं। वो सचमुच राजमाता थीं।

MP Lok Sabha Chunav 2024 UP CM Yogi Adityanath held meeting in support of Guna candidate Jyotiraditya Scindia
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा जोर-शोर से जुटी हुई है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। वे गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा  को संबोधित किया।  

Trending Videos


सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब मैं अशोक नगर के इस मंच से बोल रहा हूं मुझे ठीक सामने रामलला का मंच भी दिखाई दे रहा है। राम लला का यह मंच हम सबको प्रभु श्रीराम की लीलाओं से तो जोड़ता ही है, लेकिन हम सबको संत तुलसीदास जी के साथ भी जोड़ता है। जिन्होंने मुगलों के शासनकाल में देश की आजादी के लिए रामलीलाओं की परंपराओं को आगे बढ़ाया था। सीएम योगी ने कहा कि उस समय कुछ लोगों ने तुलसीदास जी से कहा था कि आप भी अकबर से मिल लो, वे आपको अपने नवरत्नों में शामिल करेंगे। तब तुलसीदास जी ने कहा था में अकबर को नहीं जानता, मैं किसी राजा को नहीं जानता, मेरा तो एक ही राजा है और वो हैं राम। उस दौर में तुलसीदास जी ने राजा रामचंद्र की जय... का नारा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमाता सचमुच राजमाता थीं 
सीएम योगी ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास का संघर्ष बहुत पुराना है। राम लला के मंदिर को बनाने के लिए राजमाता पूरे समय अयोध्या आंदोलन से जुड़ी रहीं। देश, समाज और जनता के लिए राजमाता के मन में बहुत वात्सल्य था। वो सचमुच राजमाता थीं।

सारथी ऐसा ही होना चाहिए  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से देश में 2014 तक सिर्फ 74 एयरपोट थे, लेकिन पांच साल के अंदर यह आंकड़ा 150 पहुंच गया है। सिंधिया जी ने पीएम मोदी के सपने को साकार कर दिया है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा। हमारा सारथी तो ऐसा ही होना चाहिए जो देश को विकास की ओर ले जाए।       

जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार। लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे'... यह संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है। 
 
आज पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है  
सीएम योगी ने कहा कि आज भारत एक नया भारत है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। देश से आतंकवाद और नकस्लवाद का नियंत्रित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले आतंकी विस्फोट होते थे, आज अगर कहीं पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है। क्योंकि, यह नया भारत है, यह छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई छोड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। 

औरंगजेब का जजिया कर, कांग्रेस का विरासत टैक्स  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरंगजेब क्रूर था। कोई अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था और कांग्रेस भी इस जजिया कर की बात करती है। कांग्रेस ने जिस विरासत टैक्स की बात कही है वो यही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सर्वे कराएंगे। सर्वे कराकर ये आपकी आधी संपत्ति ले लेंगे और कहेंगे कि यह हमारी है। कांग्रेस जजिया कर लगाना चाहती है। क्या कोई इसे स्वीकार करेगा?

यूपी के माफिया राम नाम सत्य की यात्रा पर 
सीएम योगी ने कहा कि मप्र की 29 सीटों पर कमल खिलने वाला है। आपने खजुराहो देख लिया है और इंदौर से तो इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसी तरह यूपी 80 लोकसभा सीटों की यानी 80 मनकों की माला मोदी जी के गले में डालने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और भाजपा सरकार ने यूपी में राम लला को विराजमान कर दिया है। अब वहां के माफिया भी राम नाम सत्य की यात्रा पर चले गए हैं। ये दोनों काम भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed