{"_id":"65f032864ff25b5b9807cf22","slug":"mp-news-cheated-rs-30-thousand-by-posing-as-fake-crime-branch-officer-threatened-student-s-father-on-phone-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 30 हजार ठगे, PSC की तैयारी कर रही छात्रा के पिता को फोन पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 30 हजार ठगे, PSC की तैयारी कर रही छात्रा के पिता को फोन पर धमकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Guna: घर से दूर इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही युवती के माता-पिता को फोन पर धमकाते हुए नकली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनसे 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। बाद में बेटी का फोन आने पर मामले का खुलासा हुआ।
युवती के पिता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही गुना निवासी युवती के माता-पिता से फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 30 हज़ार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। वारदात के बारे में पता लगने पर नगर पालिका में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ितों के साथ गुना एसपी से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन सौंपा।
Trending Videos
मामले के अनुसार भगतसिंह कॉलोनी निवासी नरहरि भार्गव को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकाते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच ने उनकी बेटी को एक युवक के साथ पकड़ लिया है। यदि वे मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं तो तुरंत 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दें। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए नरहरि भार्गव के मोबाइल पर एक फर्जी फोटो भी भेजा, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने किसी केस का खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फोन करने वाले व्यक्ति ने नरहरि भार्गव से किसी युवती की बात भी कराई। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए भार्गव बेहद डर गए और उन्होंने तत्काल आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 30 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी का खुलासा तब हुआ जब नरहरि भार्गव की बेटी ने अपनी मां को फोन किया। बेटी ने बताया कि वह अपने हॉस्टल में है और पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद नरहरि भार्गव नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता शेखर वशिष्ट के साथ गुना एसपी संजीव कुमार सिंह के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देकर क्राइम ब्रांच के नाम पर फर्जी फोन करने वाले आरोपी को पड़कने की मांग की। एसपी संजीव कुमार सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X