{"_id":"685a78b2fe810d769a0eaa92","slug":"mp-news-five-people-died-after-falling-into-a-well-in-guna-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना में गाय को बचाने कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना में गाय को बचाने कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
धरनावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दम घुटने से ग्रामीणों की मौत हो गई।
कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने की आशंका।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में आज मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत की खबर है। ये सभी लोग कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए नीचे उतरे थे।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन नीचे पहुंचते ही उसकी सांस फूलने लगी और वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक करके कुल छह लोग कुएं में उतरे। लेकिन, जहरीली गैस की चपेट में आने से उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस की मदद से अब तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी शवों को निकालने का प्रयास जारी है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरनावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी।
गुना हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया है। सोशल साइट X पर उन्होंने लिखा कि गुना के धरनावदा गांव में कुएं में जहरीली गैस रिसाव से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने कलेक्टर व एसपी से बात कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने व मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। SDERF व प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

कमेंट
कमेंट X