पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances in Jamner

Guna News: जामनेर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 13 माह का मासूम हुआ मां की ममता से वंचित

Wed, 01 Jul 2026 05:12 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 05:12 PM IST
सार

जामनेर थाना क्षेत्र में शादी के ढाई साल बाद 25 वर्षीय लक्ष्मी कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में काम करते समय सीने में दर्द और चक्कर आने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances in Jamner
नव विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत

विस्तार

जिले के जामनेर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। शादी के महज ढाई साल बाद ही 25 वर्षीय लक्ष्मी कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में काम करते-करते अचानक सीने में तेज दर्द और चक्कर आने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन जिंदगी ने उसका साथ छोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। उसका 13 माह का बेटा मां के आंचल से हमेशा के लिए महरूम हो गया।

विज्ञापन


पति पृथ्वीराज सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार दोपहर लक्ष्मी रोज की तरह घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान उसे चक्कर आए और सीने में असहनीय दर्द उठा। घबराए परिजन पहले गांव के पास एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर पीपलखेड़ी रेफर कर दिया। पीपलखेड़ी में भी डॉक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार एंबुलेंस से गुना के लिए निकला, मगर रास्ते में ही लक्ष्मी की सांसें थम गईं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी ने शराबी पति को खंभे पर रस्सी से बांधा, फिर मुंह पर टेप चिपकाकर पीटा भी; आंदोलन में डाल रहा था खलल
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के पास एक गांव की रहने वाली थी। करीब ढाई साल पहले उसकी शादी जामनेर निवासी पृथ्वीराज सिंह से हुई थी। शादी के बाद से वह यहीं रह रही थी। पति और ससुराल वालों का कहना है कि लक्ष्मी को पहले कभी किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थी और अपने 13 माह के बेटे की परवरिश में जुटी थी। अचानक हुई इस मौत से पूरा परिवार सदमे में है। घर में कोहराम मचा है और मां को पुकारता मासूम हर आंख नम कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जामनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। एसडीओपी जेके सिद्दकी ने बताया प्रथमदृष्टया मामला अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि लक्ष्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई, कोई अन्य चिकित्सीय कारण था या इसके पीछे कुछ और वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed