सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Scindia tweets to CM Shivraj on cruelty to puppy in Guna

Guna: गुना में पिल्ले के साथ क्रूरता, सिंधिया के ट्वीट पर सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Dec 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सीसीटीवी में कैद हुई घटना में दुकान के बाहर एक युवक कुत्ते के बच्चे को पटक कर उसके पर कूदकर क्रूरता करता दिख रहा है। इस सिंधिया ने शिवराज से शिकायत की है।

Scindia tweets to CM Shivraj on cruelty to puppy in Guna
कुत्ते के बच्चे के साथ क्रूरता की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले का एक CCTV फुटेज निकलकर सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कुत्ते के बच्चे के साथ क्रूरता करते हुए उसे मौत के घाट उतारा दिया। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक यूजर की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए सीएम से ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा है। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सीएम ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुना स्थित राधापुर कॉलोनी निवासी आरोपी मृत्युंजय जादौन को गिरफ्तार कर लिया। घटना जिस जगह‎ हुई वहां लगे CCTV कैमरे में ‎पूरा मामला रिकॉर्ड हो गया। लोगों का कहना है कि ‎ऐसे व्यक्ति को इस तरह खुला‎ रखना और ज्यादा खतरनाक है। उसे सेफ कस्टडी में रखा जाना चाहिए।

Trending Videos

 


मामला गुना जिले का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक किसी दुकान के बाहर बैठा हुआ है और उसके आसपास कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चे घूमते रहे हैं। उनमें से बच्चे को उक्त युवक बेरहमी से जमीन पर पटकता है और उसके बाद खड़ा होकर पूरी ताकत से उसपर कूद जाता है। ये पूरा घटनाक्रम सामने किसी मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। 

इस पर किसी ने ट्वीट किया और उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंध्या ने मुख्यमंत्री शिवराज को संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। जवाब में सीएम शिवराज ने कहा कि हम इस तरह के कृत्य की निंदा करते हैं और जिम्मेदार व्यक्ति को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उक्त वायरल वीडियो गुना की सुभाष नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed