सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Illegal firecracker manufacturing unit busted, indigenous firecrackers recovered

Guna News: अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, तलघर से 8 कट्टों में भरे देसी पटाखे बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

दोनों बिना लाइसेंस के घर में हाई एक्सप्लोसिव सल्फर से बने पटाखों का निर्माण और भंडारण कर रहे थे। जब्त किए गए पटाखों की कीमत लगभग ₹10,000 आंकी गई है।

Guna News: Illegal firecracker manufacturing unit busted, indigenous firecrackers recovered
अवैध पटाखा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर को संभावित धमाके से बचा लिया। जाट मोहल्ला स्थित उदासी आश्रम गली में पुलिस ने छापा मारकर घर के तलघर से 8 कट्टों में भरे देसी पटाखे बरामद किए हैं। यह सभी पटाखे हाई एक्सप्लोसिव सल्फर से बने थे, जो किसी भी समय विस्फोट का कारण बन सकते थे।
Trending Videos


मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर में छिपे दो युवकों ईशान पुत्र राज मंसूरी (19) और इरफान पुत्र गफूर मंसूरी (18) को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे घर के नीचे बने तलघर में देशी पटाखों का निर्माण और भंडारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  काली कमाई से भदौरिया के बेटे व बेटी ने भी खड़ा किया साम्राज्य, अब वे भी निशाने पर

जब पुलिस ने उनसे लाइसेंस मांगा, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तलघर की तलाशी लेने पर पुलिस को 8 कट्टों में भरे अवैध पटाखे मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। यदि ये विस्फोटक सामग्री ब्लास्ट हो जाती, तो आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में भारी जनहानि की आशंका थी। पुलिस ने मौके से पटाखे ज़ब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed