सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   There was a ruckus after a non-Hindu youth entered the Garba festival in Guna

Guna News: गरबा समारोह में घुसे गैर-हिंदू युवक, मचा बवाल; पुलिस ने सभी युवकों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Oct 2024 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Guna News: शहर के कस्तूरी गार्डन में लायंस क्लब द्वारा आयोजित पंखिड़ा गरबा समारोह में कुछ मुस्लिम युवक गरबा खेल थे। जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

There was a ruckus after a non-Hindu youth entered the Garba festival in Guna
गरबा समारोह में घुसे गैर-हिंदू युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना छेत्र में रविवार सोमवार की बीती रात कस्तूरी गार्डन में लायंस क्लब द्वारा आयोजित पंखिड़ा गरबा समारोह हो रहा था। हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने लायंस क्लब के सदस्यों से कहा कि आपके कार्यक्रम में कुछ मुस्लिम युवक गरबा खेल रहे हैं, उनका क्या काम है।

Trending Videos


लायंस क्लब के सदस्यों ने मना कर दिया कि हमारे यहां एक भी मुस्लिम युवक नहीं है। उसके बाद कुछ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अंदर जाकर देखा तो उसमें कई मुस्लिम युवक गरबा खेल रहे थे। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने 5 गैर-हिंदू युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव पैदा कर दिया है। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भेदभाव का मामला बताया है, जबकि अन्य इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई मानते हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 5 गैर हिन्दू लड़के किसी तरह से गुना के कस्तूरी गार्डन में हो रहे गरबा के पास लेकर एंट्री करके गरबा में शामिल हो गए थे, जिनकी सूचना हिंदू जागरण मंच ने दी। सूचना पर 5 गैर हिन्दू लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इस मामले में हिंदू जागरण मंच के विभाग मंत्री केशव शर्मा बताया कि लोग ऐसे ही आते हैं और लव जिहाद करते हैं। गरबे के नाम पर ये अश्लीलता और फुहड़ता नहीं चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि जो गरबा समारोह आयोजन समितियां है, वह पैसे के लालच में धर्म से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। साथ उन्होंने अपील की है कि जहां पर गरबा किया जा रहे है, वहां पर जांच की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed