{"_id":"68713eb7e61758c001053da2","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-the-river-in-guna-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेलने के लिए घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेलने के लिए घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना जिले में दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे खेल-खेल में नहाने चले गए थे। रात में उनके शव नदी से बरामद किए गए। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेजरा रामा गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। हादसे में गांव के दो मासूम बच्चे 7 साल के लल्लू बैरागी पुत्र ईश्वर बैरागी और 8 साल कबीर मीना पुत्र मनीष मीना की पास की नदी में डूबने से मौत हो गई।
Trending Videos
गुरुवार की दोपहर दोनों बच्चे रोज की तरह खेलने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, दोनों बालक पास की एक छोटी नदी की ओर गए थे, जहां वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। काफी देर तलाशने के बाद नदी किनारे बच्चों के कपड़े दिखाई दिए, जिससे आशंका जताई गई कि बच्चे नदी में डूब गए होंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत मछुआरों की मदद ली और नदी में जाल डालकर तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद देर रात दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। परिजन बदहवास हालत में रोते-बिलखते शव लेकर कुंभराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कुंभराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कमेंट
कमेंट X