फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   14-year-old taken to a deserted place in Nagaland with Nawlig

Gwalior News: पहले 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर बोला- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

Fri, 27 Feb 2026 06:16 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 06:16 PM IST
सार

ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रुपए लेन-देन की बात में उलझाकर आरोपी पड़ोसी छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया और जबर्दस्ती की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
14-year-old taken to a deserted place in Nagaland with Nawlig
ग्वालियर पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उधार के पैसे लौटाने का झांसा देकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना लिंक रोड स्थित गुलाब गार्डन के पीछे रात की बताई जा रही है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला हिमांशु राठौर बीती रात उसके घर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। कुछ समय पहले आरोपी ने उससे डेढ़ हजार रुपए उधार लिए थे। जब किशोरी ने उससे 500 रुपए वापस मांगे तो वह रुपए देने के बहाने उसे घर से बाहर ले गया। दोनों पैदल गोला का मंदिर रोड स्थित गुलाब गार्डन पहुंचे। वहां आरोपी ने कहा कि सड़क पर पैसे लेने-देने से लोग देख लेंगे और उसे गार्डन के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सड़क नहीं तो शादी नहीं: एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गार्डन के पीछे पहुंचते ही हिमांशु ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि एक नाबालिग से उसके ही पड़ोसी ने धमकाकर दुष्कर्म किया है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed