फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A 12th-grade student committed suicide from the third floor; he was depressed after failing in his exams.

Gwalior News: तीसरी मंजिल से कूदकर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में पेपर खराब होने से था तनाव में

Thu, 26 Feb 2026 09:50 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 09:50 PM IST
सार

ग्वालियर में 12वीं के छात्र उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता ने परीक्षा तनाव के चलते घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पिछले वर्ष भी फेल हुआ था और इस बार परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
A 12th-grade student committed suicide from the third floor; he was depressed after failing in his exams.
12वीं का पेपर खराब होने से डिप्रेशन में था छात्र

विस्तार

ग्वालियर में घर की तीसरी मंजिल से 12वीं के छात्र ने कूदकर अपनी जान दे दी। माता-पिता से पढ़ाई का बोलकर छात्र छत पर गया था। छत्र के 12वीं कक्षा के पेपर चल रहे थे और वह बीते साल भी 12वीं में फेल हो गया था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि इस बार भी छात्र का एग्जाम गड़बड़ हो गया होगा, जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र द्वारा सुसाइड करने के सही कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दअरसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 में रहने वाले राजीव गुप्ता का 18 साल का बेटा उत्कृष्ट उर्फ कृष्णा गुप्ता 12वीं का छात्र है। वहां बुधवार रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। माता-पिता के साथ नाश्ता कर पढ़ाई की बोलकर घर के छत पर चला गया। जहां से उसने घर की तीसरी मंजिल से कूद गया। गिरने की आवाज को सुन परिवार वाले बाहर आए तो वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख परिवार वाले तत्काल उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टर वे उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन में छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब राखी मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पड़ोसी अधेड़ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; दहशत इतनी कि दो दिन बोल न सकी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक छात्र उत्कर्ष के 12th के एग्जाम चल रहे थे और वहां उसने पिछले साल भी बाहरवीं के एग्जाम दिए थे, लेकिन उसके कम नंबर आने पर फेल हो गया था। इसलिए वहां फिर से 12वीं की परीक्षा दे रहा था। पुलिस को भी आशंका है कि इस बार भी उसे नंबर कम आने की आशंका थी, इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर उसके द्वारा की गई आत्महत्या के सही वजह को लेकर जांच में जुट गई है।

एएसपी जयराज कुबेर का कहना है कि घर की तीसरी मंजिल से 12वीं के एक छात्र ने कूदकर अपनी जान दे दी। माता-पिता से पढ़ाई की बोलकर छात्र छत पर गया था। पुलिस को आशंका है कि इस बार भी छात्र का एग्जाम गड़बड़ हो गया होगा, जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र द्वारा सुसाइड करने के सही कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed