{"_id":"6979ec219fc86c5dd00ee713","slug":"ajit-pawar-plane-crash-gwalior-born-pilot-shambhavi-pathak-sent-last-message-to-grandmother-before-accident-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajit Pawar Plane Crash: ग्वालियर की थी अजित पवार की को-पायलट शांभवी पाठक, हादसे से पहले दादी को भेजा था मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajit Pawar Plane Crash: ग्वालियर की थी अजित पवार की को-पायलट शांभवी पाठक, हादसे से पहले दादी को भेजा था मैसेज
Wed, 28 Jan 2026 04:51 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:51 PM IST
सार
Ajit Pawar Died: पुणे के बारामती में चार्टर्ड विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया। विमान ग्वालियर की को-पायलट शांभवी पाठक उड़ा रही थीं, जिनका परिवार ग्वालियर में रहता है। हादसे से उनके परिजनों और पड़ोस में शोक का माहौल बताया गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर की रहने वाली थीं अजित पवार के प्लेन की को पायलट शांभवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, उस प्लेन को ग्वालियर की रहने वाली शांभवी पाठक उड़ा रही थी। शांभवी पाठक ग्वालियर की रहने वाली थी। उनका जन्म ग्वालियर में ही हुआ और उनका बचपन भी वहीं बीता। उनकी दादी मीरा पाठक को शांभवी ने मुंबई से सुबह 6:36 पर मैसेज भेजा और उसमें लिखा था गुड मॉर्निंग दद्दा... इसके बाद शांभवी अपनी फ्लाइट पर पहुंच गईं और 8:46 बजे प्लेन क्रैश हो गया।
ग्वालियर में फिलहाल शांभवी की दादी मीरा पाठक रहती हैं। पायलट शांभवी के घर पर उनकी कुछ बचपन की तस्वीरें हैं और फाइटर प्लेन से उन्हें बेहद लगाव था, क्योंकि उनके पिता भी इंडियन एयरफोर्स में रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अजित पवार का निधन: एनसीपी नेता की मौत पर सीएम यादव समेत कमलनाथ-दिग्विजय सिंह ने जताया दुख, किसने क्या कहा?
अगस्त में ग्वालियर आई थी शांभवी
शांभवी पाठक के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। दादी मीरा पाठक ने बताया कि वह ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में जन्मी और यहीं एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई लिखाई हुई और उसके बाद वह दिल्ली चली गई। अगस्त के महीने में शांभवी पाठक ग्वालियर आई थी। शांभवी पाठक के बारे में दादी ने बताया कि वह बेहद हंसमुख थी और हमेशा मुझसे बात करती रहती थी।
पड़ोसी पहुंचे घर
वहीं शांभवी पाठक की सूचना मिलते ही उनके पड़ोसी भी उनकी दादी के पास पहुंच गए। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि वह बहुत चंचल स्वभाव की थी और वह जब ग्वालियर आई थी तो उनसे मिलना जुलना होता था और खूब बातें करती थी। आज उसकी निधन की सूचना मिलने से गम का माहौल है।