{"_id":"69e0b7e11ffa971a36042987","slug":"gwalior-mayor-attacked-by-miscreants-iron-rods-were-thrown-at-his-car-while-he-was-on-his-way-to-ujjain-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4171842-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 16 Apr 2026 07:05 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:05 PM IST
सार
उज्जैन दर्शन के लिए जा रहीं ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और फरार हो गए। हालांकि गनमैन की सतर्कता से महापौर और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
ग्वालियर महापौर की कार पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर की महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार की कार पर उज्जैन जाते समय मक्सी रोड पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर और मंगलेश्वर के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। उनके साथ कार में गनमैन और चालक भी मौजूद थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जब वे उज्जैन के मक्सी रोड पर पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश सामने आए और कार के कांच पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद गनमैन तुरंत अलर्ट होकर कार से बाहर निकला लेकिन उसे देखते ही बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ratlam News: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया पटवारी, कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए ली थी रिश्वत
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल उज्जैन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह इलाका सूनसान रहता है और वहां पहले भी लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया होगा।
महापौर के पति और ग्वालियर से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महापौर सुरक्षित हैं और मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
