सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   35-Foot Girder of Under-Construction Elevated Road Collapses One Worker Injured

एमपी में हादसा: ग्वालियर में 1400 करोड़ से बन रही एलिवेटेड रोड का एक गर्डर गिरा, मजदूर घायल; कांग्रेस ने घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का 35 फीट लंबा गर्डर अचानक गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ऊर्जा मंत्री ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

35-Foot Girder of Under-Construction Elevated Road Collapses One Worker Injured
एलिवेटेड रोड का गर्डर गिरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर शहर में गुरुवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेड़ापति कॉलोनी में मंदिर के पास एलिवेटेड रोड का करीब 35 फीट लंबा सीमेंट का गर्डर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ गर्डर नाले में गिरा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री 
घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह गंभीर घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1400 करोड़ की लागत से तैयार हो रही एलिवेटेड रोड
यह एलिवेटेड रोड केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वाकांक्षी परियोजना मानी जा रही है, जिसे करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ, उसे निर्माण कार्य के चलते पहले ही बंद कर दिया गया था। यदि रास्ता खुला होता, तो जनहानि की आशंका अधिक हो सकती थी।

ये भी पढ़ें- उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में अवैध मांस कटाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

इधर, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed