जानलेवा इश्क: 20 साल बड़ी भाभी के एकतरफा प्रेम में था फोटोग्राफर, मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में बताई ये बात
ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र में फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने रिश्ते में लगने वाली भाभी के प्रति एकतरफा प्रेम का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट जब्त किया और सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र में फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने रिश्ते में लगने वाली भाभी के प्रति एकतरफा प्रेम का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट जब्त किया और सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक पेशे से फोटोग्राफर था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने रिश्ते में लगने वाली भाभी के प्रति अपने एकतरफा प्रेम का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू स्थित गड्ढा वाला मोहल्ला की है। यहां रहने वाले मोंटी मोरे ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गिरवाई थाना पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
ये भी पढ़ें- चटोरे निकले ये चोर: होटल का ताला तोड़ा और खा गए दो डिब्बे रसगुल्ले, फिर पान की दुकानों में कर दिया हाथ साफ
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने रिश्ते में लगने वाली भाभी से एकतरफा प्रेम होने की बात लिखी है। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित महिला की उम्र मृतक से करीब 20 वर्ष अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवक महिला को पसंद करता था, लेकिन महिला की ओर से ऐसा कोई संबंध नहीं था। शुरुआती जांच में इसी एकतरफा प्रेम को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित महिला और मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
इस मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
