फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal mud car rally: Complaints fall flat, thousands gather at Kaliyasot-Kerwa wetland

अवैध मड कार रैली: कलेक्टर-कमिश्नर से की शिकायत भी बेअसर, कलियासोत-केरवा वेटलैंड में जुट रही हजारों की भीड़

Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
सार

भोपाल के कलियासोत और केरवा वेटलैंड क्षेत्र में हर सप्ताहांत अवैध मड कार रैली, शराबखोरी और हुड़दंग से पर्यावरण व सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पर्यावरण प्रेमियों ने वाहनों पर रोक और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Illegal mud car rally: Complaints fall flat, thousands gather at Kaliyasot-Kerwa wetland
भोपाल में अवैध मड रैली को लेकर भीड़ उमड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के पर्यावरणीय दृष्टि से अति संवेदनशील कलियासोत एवं केरवा जलाशय क्षेत्र में अवैध मड कार रैली और हुड़दंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में लोग चार पहिया वाहनों के साथ वेटलैंड और कैचमेंट क्षेत्र में प्रवेश कर मड रैली आयोजित करते हैं। इस दौरान कई लोग खुलेआम शराब का सेवन कर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों का आरोप है कि पुलिस कमिश्नर को शिकायत दिए जाने के बावजूद रतिबड़ थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नतीजतन हर सप्ताहांत यही स्थिति दोहराई जाती है और कानून व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरणीय नियमों की भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नशे के खिलाफ भोपाल में दौड़, युवाओं ने उठाई जागरूकता की मशाल, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि कलियासोत और केरवा क्षेत्र वेटलैंड, जलग्रहण (कैचमेंट) क्षेत्र एवं वन्यजीवों के संवेदनशील आवास हैं। यहां वाहनों की आवाजाही, तेज शोर, शराबखोरी और हुड़दंग से जैव विविधता तथा प्राकृतिक पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है।

शिकायर्ता राशिद नूर खान समेत पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध मड कार रैली पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, वेटलैंड क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगे, पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान को रोका जा सके।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed