सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: CM Mohan Yadav meets fire tragedy victims, questions raised over delay in fire brigade response

Indore News: अग्निकांड पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे सीएम मोहन यादव, फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priya Verma Updated Thu, 19 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने जांच के आदेश देते हुए राहत कार्यों में लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल कराने की बात कही।

Indore News: CM Mohan Yadav meets fire tragedy victims, questions raised over delay in fire brigade response
अग्निकांड पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड में दो परिवारों के आठ लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए और कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

Trending Videos


मृतक मनोज पुगलिया के बेटे सौरभ ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कुछ टैंकरों में पानी नहीं था और एक वाहन दूसरी गली में चला गया। समय पर राहत नहीं मिलने से नुकसान और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए भोपाल से अधिकारियों की टीम भेजी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए एसओपी तैयार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: MP News: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को अंतरिम राहत, फिलहाल बने रहेंगे विधायक

अग्निकांड में पुगलिया परिवार का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में बचे सदस्य फिलहाल रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए हैं। मुख्यमंत्री ओल्ड पलासिया स्थित 13 पंथी जैन समाज धर्मशाला में परिजनों से मिलने पहुंचे और करीब 20 मिनट तक उनके साथ रहे।

परिजनों के अनुसार आग कल सुबह करीब 4 बजे लगी थी। परिवार के चार सदस्य ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए थे और पड़ोसियों की मदद से उन्हें बचा लिया गया, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई।

धर्मशाला में मौजूद लोगों ने बताया कि सूचना देने के काफी समय बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और उनके पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे। यदि समय पर आग पर काबू पाया जाता तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

मृतक के बेटे सौरभ ने दावा किया कि आग गाड़ी की चार्जिंग से नहीं, बल्कि बिजली पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी। पहले कार में आग लगी और फिर वह घर के अंदर खड़ी बाइकों तक फैल गई।
 

एक मिनट बाद ही रवाना हो गई थी दमकलें
सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर आग लगने की सूचना आई थी। गांधी हॉल स्टेशन से एक मिनट के बाद ही गाड़ी रवाना हो गई। प्रोटोकॉल के अनुसार उसके पीछे टैंकर गया था। अमला समय पर पहुंचा, लेकिन आग का रूप विकराल था। फिर हमने दूसरे स्टेशनों से भी दमकलें मौके पर पहुंचाईं। गलियों में कारें व अन्य वाहन खड़े होने के कारण भी दमकलों को जाने में परेशानी आई।
-आशीष कुमार पाठक, अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed