फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: ये है इंदौर जहां वेस्ट भी है बेस्ट...पत्थरों को रंगों में ढालकर ऐसा सजाया कि संवर गई सूरत

Wed, 16 Feb 2022 04:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 04:20 PM IST
सार

जिन पत्थरों को बेकार समझकर लोगों ने फेंक दिया उनको रंगों में ढालकर नगर निगम ने कलाकृतियों में ढाल दिया। नेमावर रोड पर थ्री-आर थ्यौरी के तहत ये नवाचार किया गया जहां विशेष रूप से सजावट की गई है। 

विज्ञापन
Indore: This is Indore where the West is also the best... By molding the stones in colors and decorating it in such a way that the face has been decorated
पत्थरों की शक्ल में इंसानी मूरत - फोटो : सोशल मीडिया
शहर में वेस्ट से बेस्ट कैसे किया जा सकता है इसकी बानगी नेमावर रोड पर देखी जा सकती है। सड़कों पर पड़े रहने वाले पत्थर जब कला में ढाल दिए जाएं तो कैसा रूप निखरता है यह वे लोग जानते हैं  जिन्होंने इस खूबसूरती को देखा है। अब जब रंगों में ढले इन पत्थरों पर राहगीरों की नजर पड़ती है तो एकबारगी चौंक जाते हैं कि ये कोई इंसान खड़ा है या पत्थरों का बुत।
Indore: This is Indore where the West is also the best... By molding the stones in colors and decorating it in such a way that the face has been decorated
लोहे की जाली और पत्थरों से बना दी कैक्टस की आकृति - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ट्रेचिंग ग्राउंड में नगर निगम ने एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट बनाया है। इसके साथ ही ट्रेचिंग ग्राउंड क्षेत्र को नगर निगम संवारने में जुटा था ताकि ये सुंदर नजर आए। इसके लिए निगम ने पत्थरों को चुना। ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचने वाले मार्ग को नगर निगम ने आकर्षक तरीके से सजाने का काम किया। नगर निगम ने इस पूरे रास्ते पर कई कलाकृतियां बनाई हैं। ये कलाकृतियां थ्री-आर (रीयूज, रीसाइकल और रीड्यूज) के सिद्धांत पर बनाई गई हैं।
Indore: This is Indore where the West is also the best... By molding the stones in colors and decorating it in such a way that the face has been decorated
ऐसी कलाकृतियां लोगों के मन को मोह रही है - फोटो : सोशल मीडिया

शहर से निकलने वाले कबाड़ के सामान से इन्हें तैयार किया गया है। कबाड़ में आने वाले लोहे के सरियों को जोड़कर इनका खाका तैयार किया गया। जिसमें सड़क किनारे फेंके गए पत्थरों को भरकर उनकी पुताई कर आकर्षक बना दिया गया। 19 फरवरी को इस प्लांट का उद्घाटन होना है। जिसमें केंद्र सरकार के अफसरों के साथ ही कई अन्य लोग भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली भाग लेंगे। जिसके चलते नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में विशेष सजावट की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: This is Indore where the West is also the best... By molding the stones in colors and decorating it in such a way that the face has been decorated
कबाड़ की चीजों से बना दी वीणा की कलाकृति - फोटो : सोशल मीडिया

नेमावर रोड के इस हिस्से में जहां सड़कों को दुरूस्त किया गया है। वहीं सड़क के किनारों पर पौधारोपण के साथ ही आकर्षक पेटिंग भी बनाई गई हैं। अधिकतर कलाकृतियां पत्थरों से बनाई गई हैं। ये वे पत्थर हैं जिनको रेत व्यापारी बेकार समझकर फेंक जाते थे। इन पत्थरों को निगम ने एकत्र किया और रंगों में ढालकर कलाकृतियां बना दी। दूर से देखने पर लगता ही नहीं कि ये पत्थर होंगे। 
विज्ञापन
Indore: This is Indore where the West is also the best... By molding the stones in colors and decorating it in such a way that the face has been decorated
लोहे की जाली और पत्थरों से बना दिया इंदौर नगर निगम का शॉर्ट फॉर्म - फोटो : सोशल मीडिया
कबाड़ में फेंकी गई लोहे की जालियों और पत्थरों से न सिर्फ कलाकृतियां बनाई गई हैं बल्कि इंदौर नगर निगम का नाम भी इसी से बना दिया गया है। इस रचनात्मकता को देखकर लोग सराहना कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed