फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A young man married a woman in West Bengal while concealing his religion

Love Jihad: मोहम्मद ने राहुल बनकर की मोहब्बत, इंदौर आकर की शादी; धर्म बदलने का बना रहा था दवाब, गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 08:15 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 08:15 PM IST
सार

इंदौर में एक युवती ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राहुल नाम बताने वाले युवक ने पहचान छिपाकर उससे शादी की। बाद में उसका असली नाम मोहम्मद होने का पता चला। विरोध करने पर मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
A young man married a woman in West Bengal while concealing his religion
आरोपी

विस्तार

बाणगंगा थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बाणगंगा क्षेत्र निवासी युवती कुछ समय पहले नौकरी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गई थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राहुल बताया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में युवती इंदौर लौट आई। आरोप है कि युवक भी इंदौर आ गया और अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर युवती से विवाह कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


हकीकत पता चली तो पीटा
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम राहुल नहीं, बल्कि मोहम्मद है। इस बात की जानकारी मिलने पर जब उसने युवक से सवाल किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। साथ ही कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर अपना धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया।


शिकायत दर्ज कराई
इसके बाद युवती बाणगंगा थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन परिस्थितियों में अपनी पहचान छिपाई और क्या इस मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इंदौर में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed