फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   police took action after forged IDA NOCs were used to fraudulently create plot layouts.

Indore News: इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी NOC से बनाए जा रहे थे प्लॉट के नक्शे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 10:18 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने आईडीए की फर्जी एनओसी बनाकर प्लॉटों के नक्शे पास कराने के मामले में सानिया शेख, राजा सिंह और पंकज व्यास को गिरफ्तार किया। आईडीए की शिकायत पर कार्रवाई हुई। पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ कर फर्जीवाड़े के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
police took action after forged IDA NOCs were used to fraudulently create plot layouts.
फर्जी एनओसी से प्लॉट के नक्शे बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की फर्जी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) तैयार कर प्लॉटों के नक्शे पास कराने के प्रयास का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सानिया शेख, राजा सिंह और पंकज व्यास को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हुक्मखेड़ी क्षेत्र के आईडीए के कुछ प्लॉटों के लिए अधिकारियों के नाम से फर्जी एनओसी तैयार की गई है। इन दस्तावेजों को नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में प्रस्तुत कर नक्शा स्वीकृत कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP के पूर्व MLA राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में दस्तावेजों की जांच के दौरान एनओसी पर संदेह होने पर इसकी जानकारी इंदौर विकास प्राधिकरण को दी गई। इसके बाद आईडीए अधिकारियों ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद सानिया शेख, राजा सिंह और पंकज व्यास को गिरफ्तार कर लिया।

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने उनका रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी एनओसी किस प्रकार तैयार की गई, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आरोपी कब से इस तरह का फर्जीवाड़ा कर नक्शा स्वीकृत कराने का प्रयास कर रहे थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed