फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Mandsaur Farmer Held with Brown Sugar Worth ₹11 Lakh, Rajasthan Link Under Probe

Indore: मंदसौर का किसान निकला ड्रग्स सप्लायर, 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, राजस्थान से भी कनेक्शन

Sat, 11 Jul 2026 08:09 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 08:09 AM IST
सार

खजराना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये कीमत की 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। मामले में पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Indore News: Mandsaur Farmer Held with Brown Sugar Worth ₹11 Lakh, Rajasthan Link Under Probe
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी पर इंदौर के पब, बार और रेस्टोरेंट में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर निवासी रामकिशन गोस्वामी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर इंदौर में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना के आधार पर खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कथित रूप से मंदसौर और राजस्थान के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर के खजराना, विजयनगर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित पब, बार और रेस्टोरेंट तक पहुंचाता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले भी कई बार इंदौर में मादक पदार्थ की डिलीवरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Narmadapuram News: नर्मदापुरम में दरगाह हटाने पर बवाल, मुस्लिम समाज ने लगाए चादर जलाने के आरोप

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ किन लोगों से खरीदता था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ जारी है।


पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी आठवीं तक शिक्षित है और मंदसौर में खेती करता है। पुलिस का आरोप है कि खेती की आड़ में वह मादक पदार्थों की तस्करी भी करता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इंदौर पुलिस के अनुसार पिछले 15 दिनों में ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed