{"_id":"6a507c2dcba58334f308f7a4","slug":"indore-news-road-accidents-black-spots-national-highway-deaths-report-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के इन 10 रास्तों पर यमराज का पहरा, 120 की मौत, सबसे खतरनाक अर्जुन बड़ोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के इन 10 रास्तों पर यमराज का पहरा, 120 की मौत, सबसे खतरनाक अर्जुन बड़ोद
Sat, 11 Jul 2026 06:30 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:30 AM IST
सार
Indore News: शहर के मुकाबले ग्रामीण हाईवे पर भारी वाहनों के दबाव और तेज रफ्तार के कारण स्थिति अधिक गंभीर है। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल कागजी समितियों से हादसे नहीं रुकेंगे, इसके लिए मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
हाई स्पीड भारी वाहनों के बीच से गुजरते लोग। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। प्रशासन और पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी 'ब्लैक स्पॉट' पर वाहनों की रफ्तार जिंदगी पर भारी पड़ रही है। आंकड़ों के अनुसार जिले में इस समय 25 से अधिक ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं, जिनमें से 10 को बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट अतुल शेठ कहते हैं कि सिर्फ दावे और योजनाएं ही इन हादसों को नहीं रोक सकती। इसके लिए इच्छाशक्ति की जरूरत है। पिछले कई साल से कई बार समितियां बनाई गई, कई तरह की रिपोर्ट तैयार की गई लेकिन फिर भी शहर के हादसों में कमी नहीं आ रही है। प्रशासन और जिम्मेदारों को बेहद गंभीरता के साथ इस पर काम करना होगा, तभी शहर में होने वाले हादसों की संख्या में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नहीं बच पाए इंदौर के ट्रैफिक जाम से, लोग खींचने लगे फोटो
अर्जुन बड़ोद में सबसे ज्यादा तबाही, ये हैं 10 सबसे खतरनाक स्थान
जिले के सबसे संवेदनशील और खतरनाक 10 ब्लैक स्पॉट में से अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर स्थित हैं। इन सभी में क्षिप्रा का अर्जुन बड़ोद सबसे घातक साबित हुआ है, जहां पिछले दो से तीन महीने के दौरान ही हादसों में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद मानपुर का भेरूघाट दूसरे नंबर पर है, जहां 16 लोगों की जान गई है। वहीं खुड़ैल का देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड भी बेहद खतरनाक है, जहां 15 मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, रालामंडल चौराहा, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर मांचल, सिमरोल-भेरूघाट, किशनगंज की टीही पुलिया, लवकुश चौराहा, कैलोद करताल फाटा और क्षिप्रा का डकाच्चा ऐसे स्थान हैं जो लगातार खून से लाल हो रहे हैं।
शहर के मुकाबले ग्रामीण हाईवे पर ज्यादा मंडरा रहा है खतरा
अगर आंकड़ों को भौगोलिक आधार पर देखें तो जिले के कुल ब्लैक स्पॉट में से आधे से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। साफ है कि ग्रामीण इलाकों के हाईवे पर रफ्तार और भारी वाहनों के दबाव के कारण स्थिति ज्यादा गंभीर है। मानपुर, सिमरोल और मांचल जैसे हिस्सों में आज भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है।
सिर्फ रफ्तार ही नहीं, ये खामियां भी हैं हादसों की वजह
पुलिस और विशेषज्ञों की मानें तो इन ब्लैक स्पॉट पर होने वाले हादसों के लिए केवल तेज रफ्तार ही जिम्मेदार नहीं है। इसके पीछे सड़कों की खराब डिजाइन, भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव, खतरनाक कट, अपर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन और कई जगहों पर अधूरे पड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी बड़ी वजह हैं। हालांकि, पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने अधिकांश जगहों पर 'शॉर्ट टर्म' (कम समय वाले) सुधार पूरे करने का दावा किया है। वहीं कुछ जगहों पर फ्लाईओवर, ब्रिज, टनल और सड़क चौड़ीकरण जैसे 'लॉन्ग टर्म' (दीर्घकालिक) काम जारी हैं। रालामंडल और अर्जुन बड़ोद जैसी जगहों पर ब्रिज बनने के बाद हादसों में कमी आने का दावा जरूर किया जा रहा है।
इंजीनियरिंग के साथ नियमों का पालन भी है जरूरी
इस गंभीर मुद्दे पर अतुल शेठ कहते हैं कि सड़क हादसों को रोकने के लिए केवल इंजीनियरिंग सुधार ही काफी नहीं हैं। जब तक वाहन चालकों द्वारा ओवर स्पीडिंग रोकने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे अनिवार्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया जाएगा, तब तक ब्लैक स्पॉट की संख्या कम होने के बावजूद मौतों के इस सिलसिले पर पूरी तरह रोक लगाना बेहद मुश्किल होगा।